Ro no D15139/23

जिला पंचायत सदस्य के चुनाव के लिए 111 अभ्यर्थियों ने लिए नाम निर्देशन पत्र,अब तक 123 नामांकन दाखिल करतला क्षेत्र में सर्वाधिक उम्मीदवार मैदान में

कोरबा 03 फरवरी 2025/ जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 3 फरवरी तक कुल 111 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र क्रय किये जबकि 123 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। कई प्रत्याशियों ने एक से अधिक नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। नामांकन जमा करने की आज अंतिम तिथि थी। आज 7 अभ्यर्थियों ने निर्देशन पत्र लिए और 19 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र जमा किए।

चुनाव क्षेत्र क्रमांक 4 करतला (अनारक्षित) के लिए सबसे अधिक 19 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किए और 22 ने नामांकन दाखिल किए गए।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं पंचायत चुनाव के रिटर्निंग अधिकारी श्री दिनेश कुमार नाग ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया को छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम और निर्वाचन नियमों के अनुसार सुचारू रूप से संचालित किया जा रहा है। निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।
जिला प्रशासन ने चुनावी प्रक्रिया को सुरक्षित और निष्पक्ष बनाने के लिए सख्त इंतजाम किए हैं। नामांकन प्रक्रिया के दौरान जिला पंचायत कार्यालय में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखी गई है।

  • Related Posts

    विश्व क्षय दिवस पर जिले में 100 दिवसीय टीबी पहचान एवं उपचार अभियान का हुआ शुभारंभ’ कैबिनेट मंत्री  लखन लाल मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल टीबी मुक्त पंचायतों को प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित, मरीजों को निक्षय किट किया प्रदान कैबिनेट मंत्री ने टीबी मुक्त कोरबा के लिए दिलाया संकल्प

      कोरबा, 24 मार्च 2026/ विश्व क्षय दिवस के अवसर पर टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जिले में 100 दिवसीय विशेष पहचान एवं उपचार अभियान का शुभारंभ आज  कलेक्ट्रेट…

    Read more

    प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा की समय-सारणी घोषित   ऑनलाइन आवेदन 24 मार्च से प्रारंभ, अंतिम तिथि 17 अप्रैल 2026

     कोरबा, 24 मार्च 2026/ मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत संचालित प्रदेश के प्रयास आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे