Ro no D15139/23

श्री रामलला दर्शन के लिए पहली बार राजनांदगांव रेल्वे स्टेशन से 6 अगस्त को तीर्थयात्री स्पेशल ट्रेन अयोध्या के लिए होगी रवाना

दुर्ग एवं बस्तर संभाग के 13 जिलों के 665 तीर्थयात्री करेंगे श्री रामलला के दर्शन
– सीईओ जिला पंचायत ने तैयारियों के संबंध में ली बैठक
राजनांदगांव 01 अगस्त 2025। श्री रामलला दर्शन अयोध्या धाम योजना के अंतर्गत दुर्ग संभाग और बस्तर संभाग के 13 जिलों के 665 तीर्थ यात्रियों को पहली बार राजनांदगांव रेल्वे स्टेशन से 6 अगस्त 2025 को श्री रामलला दर्शन के लिए अयोध्या रवाना होंगे। सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने श्री रामलला दर्शन अयोध्या धाम योजना के क्रियान्वयन के संबंध में आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में बैठक ली। सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने बताया कि 6 अगस्त 2025 को दोनों संभागों के 13 जिलों के तीर्थयात्रियों को तीर्थयात्री स्पेशल ट्रेन के माध्यम से श्री रामलला दर्शन के लिए अयोध्या ले जाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पहली बार राजनांदगांव से दुर्ग संभाग और बस्तर संभाग के तीर्थयात्री जायेंगे। इसके लिए अच्छी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने तीर्थयात्रा के मद्देनजर संबंधित अधिकारियों को तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि बस्तर संभाग के तीर्थयात्रियों के रूकने के लिए अग्रसेन भवन पुराना बस स्टैण्ड के पास व्यवस्था की गई है। तीर्थयात्रियों के लिए सुरक्षा, भोजन, नाश्ता, पेयजल, शौचालय, साफ-सफाई, बस, पार्किंग सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। तीर्थयात्रियों के लिए अग्रसेन भवन में की अच्छी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बस्तर संभाग से आने वाले तीर्थयात्रियों को ठहराने एवं अन्य व्यवस्थाओंं के लिए पर्याप्त मात्रा में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्रीमती शीतल बंसल, डिप्टी कलेक्टर श्री अमीय श्रीवास्तव, उप संचालक समाज कल्याण श्रीमती वैशाली मरड़वार, जिला शिक्षा अधिकारी श्री प्रवास सिंह बघेल, पर्यटन, रेल्वे, खाद्य, पुलिस सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    रोजगार कार्यालय में 5 अगस्त को रोजगार मेला का आयोजन

    राजनांदगांव 31 जुलाई 2026। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र राजनांदगांव में 5 अगस्त 2026 को सुबह 10.30 बजे से रोजगार मेले का आयोजन किया गया है। रोजगार मेले में…

    Read more

    राजनांदगांव जिले में अब तक 3544.1 मिमी वर्षा दर्ज

    जिले में आज 85.1 मिमी बारिश हुई*   राजनांदगांव 31 जुलाई 2026। राजनांदगांव जिले में इस वर्ष चालू मानसून वर्ष में 1 जून 2026 से अब तक जिले के सभी…

    Read more

    NATIONAL

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    पीएम मोदी के नये वीडियो पर CJP का तंज: बोले दीपके- देश का भविष्य नहीं, स्किन दिख रही ज्यादा ब्राइट

    पीएम मोदी के नये वीडियो पर CJP का तंज: बोले दीपके- देश का भविष्य नहीं, स्किन दिख रही ज्यादा ब्राइट

    पीएम मोदी के AI-जनरेटेड वीडियो मामले में Meta पर शिकंजा, India Head के खिलाफ FIR

    पीएम मोदी के AI-जनरेटेड वीडियो मामले में Meta पर शिकंजा, India Head के खिलाफ FIR

    पीएम मोदी का फर्जी इस्तीफा पत्र वायरल, PIB ने किया अलर्ट

    पीएम मोदी का फर्जी इस्तीफा पत्र वायरल, PIB ने किया अलर्ट

    राहुल के ‘फायरिंग आदेश’ वाले आरोप पर CJP का समर्थन, प्रवक्ता सौरभ दास ने मांगा अमित शाह से जवाब

    राहुल के ‘फायरिंग आदेश’ वाले आरोप पर CJP का समर्थन, प्रवक्ता सौरभ दास ने मांगा अमित शाह से जवाब

    Parliament Session Live : संसद में आज अमित शाह लाएंगे जन्म-मृत्यु पंजीकरण से जुड़ा नया बिल

    Parliament Session Live : संसद में आज अमित शाह लाएंगे जन्म-मृत्यु पंजीकरण से जुड़ा नया बिल