Ro no D15139/23

आगामी नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष द्वारा ली गई बाह्य न्यायालय के न्यायिक अधिकारियों की बैठक

कोरबा 27 फरवरी 2026/राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के द्वारा दिनांक 14 मार्च 2026 को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जावेगा। इस क्रम में दिनांक 14 मार्च 2026 को जिला न्यायालय कोरबा एवं तहसील विधिक सेवा समिति कटघोरा, करतला एवं पाली तथा समस्त राजस्व न्यायालयों में आगामी नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाना है। उक्त नेशनल लोक अदालत में समस्त राजीनामा योग्य आपराधिक मामले, बैंक के प्रकरण, लिखत पराक्राम्य अधिनियम की धारा 138, वसूली के प्रकरण, मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण एवं अन्य व्यवहार वाद के प्रकरण रखे जायेंगे। श्री संतोष शर्मा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा (छ0ग0) के द्वारा नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों जिसमें 05 से 10 वर्ष से अधिक वाले प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर समझौता हेतु रखे जाने एवं अधिक से अधिक प्रकरण रखे जाने तथा निराकरण किये जाने के प्रयोजनार्थ न्यायिक अधिकारियों की बैठक जिला न्यायालय परिसर के विडियो कान्फ्रेसिंग कक्ष से ली गई।
इस बैठक में श्रीमती मधु तिवारी, प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश कटघोरा, श्री हेमंत कुमार रात्रे, तृतीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश कटघोरा, श्री शीलू सिंह द्वितीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश कटघोरा, श्री लोकेश पाटले, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी कटघोरा, कु0 रंजू वैष्णव न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी कटघोरा, श्री सिद्धार्थ आनंद सोनी न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय श्रेणी कटघोरा, श्री सागर चंद्राकर न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी कटघोरा, श्री हेमंत राज धु्रव न्यायिक मजिस्ट्रेट कनिष्ठ श्रेणी करतला, कु0 सोआ मंसूर न्यायिक मजिस्ट्रेट कनिष्ठ श्रेणी पाली, विडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    जशपुर वन मंडल में विश्व वानिकी दिवस 2026 का आयोजन ष्वन और अर्थव्यवस्थाएँ विषय पर कार्यक्रम एवं रैली आयोजित

    जशपुरनगर  22 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) वन मण्डल के अंतर्गत पर्यावरण रोपणी बाला छापर में 21 मार्च 2026 को विश्व वानिकी दिवस अवसर पर विभिन्न परिक्षेत्रों में विशेष कार्यक्रम…

    Read more

    बालिकाओं के लिए कानूनी अधिकारों एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    जशपुरनगर  22 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिला कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देशानुसार व जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक कुमार एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री अजय शर्मा…

    Read more

    NATIONAL

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?

    खरसावां में ओड़िया नाट्य कलाकारों का जलवा, दूसरे दिन भी उमड़ी दर्शकों की भारी भीड़

    खरसावां में ओड़िया नाट्य कलाकारों का जलवा, दूसरे दिन भी उमड़ी दर्शकों की भारी भीड़

    ईद की वजह से दुबई में फंसा अवाना शिप के कैप्टन का पार्थिव शरीर, होर्मुज में हुई थी मौत

    ईद की वजह से दुबई में फंसा अवाना शिप के कैप्टन का पार्थिव शरीर, होर्मुज में हुई थी मौत