Ro no D15139/23

वन विभाग की कार्यवाही: अवैध उत्खनन करते हुए डोजर (ट्रैक्टर) जब्त

रायपुर, 29 सितम्बर 2025/वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप की पहल पर राज्य में वन्य अपराधों पर रोक लगाने के लिए लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में मुंगेली कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले के वन्य परिक्षेत्र में अवैध उत्खनन पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इस कार्यवाही में वनमंडल मुंगेली अंतर्गत वन परिक्षेत्र खुड़िया में अवैध उत्खनन करते हुए एक डोजर (ट्रैक्टर) को जब्त किया गया है।

वनमंडलाधिकारी श्री अभिनव कुमार ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना पर चचेड़ी परिसर कक्ष क्रमांक 493 ग्राम झलरी मनियारी नदी में वन क्षेत्र में अवैध उत्खनन करते हुए एक नग डोजर (ट्रैक्टर) पकड़ा गया। उक्त वाहन को मौके पर ही जब्त कर प्रकरण दर्ज किया गया है। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि वन भूमि पर बिना अनुमति रेत का अवैध उत्खनन किया जा रहा था, जो वन संरक्षण अधिनियम का स्पष्ट उल्लंघन है।

वनमण्डलाधिकारी ने कहा कि वन संसाधनों की सुरक्षा वन विभाग की प्राथमिकता है। ऐसे प्रकरणों पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि वाहन को कब्जे में लेकर वन अपराध प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है तथा दोषियों की पहचान कर उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आमजनों से वन क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल निकटतम वन कार्यालय या अधिकारी को देने की अपील की है, ताकि समय रहते आवश्यक कार्यवाही की जा सके।

  • Related Posts

    वाणिज्य एवं उद्योग विभाग ने एक नई वेबसाइट वन क्लिक सिंगल विंडो सिंगल-पोर्टल किया लॉंच

    *यह प्रणाली 16 विभागों की 136 से अधिक सेवाओं को जोड़ती है* रायपुर, 24 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) वन क्लिक सिंगल विंडो (OneClick) एक एकीकृत डिजिटल पोर्टल है, जो…

    Read more

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स छत्तीसगढ़ के लिए मील का पत्थर

    *राज्य के खेल पारिस्थितिकी तंत्र को मिलेगा बड़ा बढ़ावा- उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव* *खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 गेम-चेंजर, खेलों में करियर बनाने का बड़ा मंच ओलंपियन* *करीब 3,800 प्रतिभागी…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे