Ro no D15139/23

स्व.बिसाहू दास स्मृति चिकित्सा महविद्यालय संबद्ध चिकित्सालय कोरबा में आयोजित होगा निःशुल्क कैंसर जॉंच एव परामर्श शिविर 05 जून को

कोरबा 03 जून 2026/स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग कोरबा एवं बालको मेडिकल सेंटर, के संयुक्त तत्वाधान में 05 जून को प्रातः 10 बजे से दोपहर 02.00 बजे तक स्व.बिसाहू दास स्मृति चिकित्सा महविद्यालय संबद्ध चिकित्सालय कोरबा (100 बेड) में  निःशुल्क कैसर जॉच एवं परामर्श शिविर आयोजित किया जायेगा।  इस शिविर में कैंसर विशषज्ञों द्वारा जॉंच एवं परामर्श दिया जायेगा। स्तन कैंसर कि जांच (मेमाग्राफी द्वारा), मुख कैसर परीक्षण (ब्रश साईटोलॉजी), बच्चेदानी के मुँह की कैंसर रोग संबंधी परीक्षण (पेप स्मीयर द्वारा), बीपी ,शुगर एवं बीएमआई इत्यादि सेवायें उपलब्ध होंगी।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एस.एन.केशरी ने बताया कि किसी भी महिला या पुरूष में लक्षण दिख रहे हैं जैसे- स्तन में गॉंठ, असामान्य गांठ या उभार, मुंह में बदलाव या आवाज में भारीपन, लगातार खांसी, निगलने में कठिनाई, सिर दर्द या बदन दर्द, ठीक न होने वाले छाले या घाव, बार-बार बुखार या संक्रमण, खून की कमी, सिकलसेल एनीमिया, थैलेसिमिया, रक्त संबंधित बिमारियां, त्वचा (स्किन) में बदलाव, मल या मू़त्र विसर्जन की आदतों में परिवर्तन, थकान व वजन में अनापेक्षित बदलाव, मासिक धर्म चक्र में बदलाव या पेट निचले हिस्से में दर्द, ये कैंसर के लक्षण हो सकते हैं।
कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत  तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने लोगों से अपील किया है कि जिन किसी व्यक्ति या परिवार के सदस्यों में उपरोक्त लक्षण दिखाई दे रहे है वे उक्त शिविर में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर जॉंच करायें।

  • Related Posts

    कोरबा वन मंडल की बड़ी कार्रवाई: 20 घनमीटर अवैध साल लकड़ी बरामद, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

      वन विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से अंतर-जिला लकड़ी तस्करी का खुलासा रायपुर, 21 जुलाई 2026/छत्तीसगढ के कोरबा वन मंडल ने लकड़ी की अवैध तस्करी के खिलाफ बड़ी…

    Read more

    मुख्य सचिव  विकासशील ने सचिवों की ली उच्च स्तरीय बैठक योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की

    रायपुर, 21 जुलाई 2026/ मुख्य सचिव  विकासशील ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में राज्य शासन के समस्त विभागों के भार सादक सचिवों की बैठक ली। बैठक में विभागों के…

    Read more

    NATIONAL

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं

    लोकतंत्र में युवाओं की आवाज़ को दबाना समाधान नहीं — मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    लोकतंत्र में युवाओं की आवाज़ को दबाना समाधान नहीं — मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव