Ro no D15139/23

रजत जयंती के अवसर पर श्रम विभाग द्वारा निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

अम्बिकापुर 15 सितम्बर 2025/ रजत जयंती के उपलक्ष्य में श्रम विभाग, छत्तीसगढ़ द्वारा अंबिकापुर कोतवाली थाना चौक स्थित गर्ल्स स्कूल में एक विशेष निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में सफाई कर्मचारियों, तिहाड़ी श्रमिकों तथा स्थानीय निवासियों के लिए स्वास्थ्य जांच एवं प्राथमिक उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई गई।

शिविर में बड़ी संख्या में श्रमिकों ने भाग लिया और सरकार की स्वास्थ्य तथा पंजीयन योजनाओं का लाभ उठाया। इस अवसर पर श्रमिकों के पंजीयन एवं नवीनीकरण की प्रक्रिया भी संपन्न की गई, जिससे उन्हें भविष्य में विभागीय योजनाओं का सतत लाभ मिल सकेगा।
स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने वाले श्रमिकों और नागरिकों ने कहा कि पहली बार उन्हें बिना किसी खर्च के समुचित चिकित्सा सुविधा प्राप्त हुई है। इलाज के उपरांत उनकी संतुष्टि और प्रसन्नता स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुई। यह पहल श्रमिक वर्ग के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हुई और सामाजिक न्याय एवं कल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
शिविर में श्रम पदाधिकारी श्री नितेश विश्वकर्मा, श्रम निरीक्षक श्री जगदीश नेटी, श्री आलोक भगत, श्री राजेश पांडेय, श्री जयंत कुमार, श्री पंकज कुसवाह, श्री शुभम जायसवाल, श्री दिवाकर केशरी सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
श्रम विभाग की यह पहल श्रमिकों के स्वास्थ्य एवं अधिकारों के संरक्षण हेतु सराहनीय एवं प्रेरणादायक प्रयास है।

  • Related Posts

    जिला स्तरीय संयुक्त मॉक अभ्यास आयोजन 20 अगस्त को घुनघुटा बांध में नागरिकों से आपदा प्रबंधन की तैयारियों में सहयोग की अपील

      अम्बिकापुर 19 अगस्त 2026/   छत्तीसगढ़ शासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देशानुसार तथा राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, भारत सरकार के वार्षिक कैलेंडर वर्ष 2026-27 के अंतर्गत सरगुजा जिले…

    Read more

    राष्ट्रीय खाद्य एवं पोषण सुरक्षा मिशन से किसानों को मिल रहा लाभ निःशुल्क मक्का बीज एवं कृषि विभाग के मार्गदर्शन से रमेश रजवाड़े ने 2 एकड़ में की मक्का की खेती

      अम्बिकापुर 19 अगस्त 2026/   राष्ट्रीय खाद्य एवं पोषण सुरक्षा मिशन अंतर्गत मोटा अनाज योजना के माध्यम से जिले के किसानों को फसल उत्पादन के लिए आवश्यक सहयोग, गुणवत्तापूर्ण बीज…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ