Ro no D15139/23

जिला चिकित्सालय में निशुल्क सिकल सेल, थैलेसीमिया परामर्श जागरूकता एवं एचएलए मैचिंग शिविर 07 अप्रैल को नारायणा हॉस्पिटल बंगलोर के ब्रोन मैरो ट्रांसप्लांट डॉ. सुनील भट्ट देंगे अपनी सेवाएं

जशपुरनगर 04 अप्रैल 2025/ जिला चिकित्सालय जशपुर के एम.सी.एच. विंग में आगामी 7 अप्रैल को स्वास्थ्य विभाग के द्वारा निःशुल्क सिकल सेल, थैलेसीमिया परामर्श जागरूकता एवं एचएलए मैचिंग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में बाल चिकित्सालय नारायणा हॉस्पिटल बैंगलोर के ब्रोन मैरो ट्रांसप्लांट डॉ. सुनील भट्ट सेवाएं देगें। 12 वर्ष तक के बच्चों और उनके भाई बहन का एचएलए टेस्ट निःशुल्क होगा।

डॉ. सुनील भट्ट ने बताया कि वे 07 अप्रैल को अपनी सेवा देने जशपुर आ रहे हैं। जिसमें निःशुल्क ओ.पी.डी. शिविर लगाएंगे। उन्होंने कहा कि जो थैलेसीमिया, सिकल सेल के बच्चे हैं जिसका उम्र 12 वर्ष से कम है वे अपने भाई-बहन को लेकर इस कैंप में आवश्यक आए। शिविर ऐसे बच्चों को 07 अप्रैल को निःशुल्क एचएलए मैचिंग लिया जाएगा। जिन बच्चों को इलाज के दौरान चिन्हांकन किया जाएगा या जो  थैलेसीमिया, सिकल सेल के मरीज होंगे उनको आगे ट्रांसप्लांट के लिए भेजा जाएगा और आर्थिक रूप से सहयोग की भी व्यवस्था की जाएगी। थैलेसीमिया, सिकल सेल से ग्रस्ति मरीजो एवं उनके भाई बहन को शिविर में निशुल्क इलाज कराने हेतु साथ में आधार कार्ड लाना अनिवार्य होगा।
शिविर में सभी पेशेंट को 1 माह पूर्व की सीरम फेरिटिन, क्रिएटिनिन, सीबीसी, एसपीपीटी, एसजीओट रिपोर्ट करा कर लानी होगी। यदि किसी ने पहले कराया होगा तो उसका दुबारा कराने की जरूरत नहीं होगी। शिविर में जांच कराने हेतु रजिस्ट्रेशन के लिए संदीप मो.नं. 7879007715, रतना मो.नं. 9669208021 और काजल मो.नं. 9425504433 में संपर्क किया जा सकता है।

  • Related Posts

    हर्बल गुलाल की खुशबू से वंदनी स्व सहायता समूह की महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर

    रायपुर, 2 मार्च 2026(IMNB NEWS AGENCY)मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण की नई कहानी लिख रही हैं। शासन की योजनाओं के प्रभावी…

    Read more

    सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    मुख्यमंत्री से मिले मध्यप्रदेश बस ऑनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी मुख्यमंत्री से भेंट एवं विस्तृत चर्चा के बाद एसोसिएशन ने वापस ली हड़ताल भोपाल (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…

    Read more

    NATIONAL

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी

    पटना महावीर मंदिर के ज्योतिषाचार्य ने तय किया ग्रहण और भद्रा काल के बीच होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

    पटना महावीर मंदिर के ज्योतिषाचार्य ने तय किया ग्रहण और भद्रा काल के बीच होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

    पीएम मोदी ने बेंजामिन नेतन्याहू से की बात, कहा- शांति बहाली के प्रयास तेज किए जाने चाहिए

    पीएम मोदी ने बेंजामिन नेतन्याहू से की बात, कहा- शांति बहाली के प्रयास तेज किए जाने चाहिए

    ईरान पर हमले से बढ़ी वैश्विक अनिश्चितता, पढ़ें पूर्व विदेश सचिव शशांक का आलेख

    ईरान पर हमले से बढ़ी वैश्विक अनिश्चितता, पढ़ें पूर्व विदेश सचिव शशांक का आलेख