Ro no D15139/23

बीसीएस पीजी कालेज में जल्द शुरू होगा गर्ल्स हॉस्टल, कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने दिये निर्देश

*कलेक्टर ने बीसीएस पीजी कॉलेज का किया औचक निरीक्षण*

धमतरी 21 मई 2025/ कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा की पहल पर धमतरी के बाबू छोटेलाल श्रीवास्तव स्नातकोत्तर महाविद्यालय में जल्द ही गर्ल्स हॉस्टल शुरू होगा, जिससे जिले के आसपास से आने वाली छात्राओं को सुविधा होगी। साथ ही हॉस्टल के शुरू हो जाने से अब छात्राओं को परिसर में ही रहने और पढ़ने की सुविधा मिल जायेगी, जिससे छात्राओं के समय और पैसों की बचत होगी, पढ़ाई के लिए अच्छा माहौल मिल पायेगा। कलेक्टर ने कॉलेज परिसर में निर्मित गर्ल्स हॉस्टल का निरीक्षण कर साफ-सफाई, बिजली, पानी, शौचालय, रंग रोगन सहित अन्य आवश्यक कार्यों को कराकर शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने आज बीसीएस पीजी कॉलेज का औचक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों से लायब्रेरी में विद्यार्थियों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने लायब्रेरी में उपस्थित विद्यार्थियों से चर्चा की। कलेक्टर ने विद्यार्थियों से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के संबंध में भी पूछा और उनका मार्गदर्शन किया। विद्यार्थियों ने बताया कि लायब्रेरी में कुर्सियां की कमी है, जिससे पढ़ाई में असुविधा होती है। इस पर कलेक्टर ने लायब्रेरी में कुर्सियों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिये। साथ ही छात्र-छात्राओं की ऑनलाईन पढ़ाई हेतु कम्प्यूटरों की संख्या की जानकारी ली। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती रोमा श्रीवास्तव, कॉलेज के प्राचार्य डॉ विनोद पाठक के अलावा महाविद्यालय के अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि कम्प्यूटर लैब में बहुत से कम्प्यूटर है, लायब्रेरी आने वाले विद्यार्थियों को इनके उपयोग की अनुमति दी जाये। विद्यार्थियों ने कलेक्टर ने लायब्रेरी के समय को भी बढ़ाने की बात कही, जिस पर कलेक्टर ने सवेरे आठ बजे से शाम पांच बजे तक लायब्रेरी संचालित करने के निर्देश दिये। उन्होंने लायब्रेरी में रखे रैक को व्यवस्थित करने के भी निर्देश दिये ताकि अधिक से अधिक छात्र-छात्राएं बैठकर प्ढ़ाई कर सके। कलेक्टर ने कहा कि लायब्रेरी में रखी अनुपयोगी पुस्तकों को हटाकर उसके स्थान पर छात्रों की मांग अनुरूप प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकें भी रखे।

  • Related Posts

    धमतरी में ध्रुव गोंड समाज का 70वां महाधिवेशन सम्पन्न, मुख्यमंत्री श्री साय वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए महाधिवेशन से मजबूत होगी सामाजिक एकजुटता— मुख्यमंत्री साय

    धमतरी, 11 अप्रैल 2026 धमतरी जिले की नगरी तहसील अंतर्गत सिहावा- ग्राम गट्टासिल्ली में आदिवासी ध्रुव गोंड समाज का 70वां वार्षिक महासभा एवं महाधिवेशन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस…

    Read more

    कृषि नवाचारों से समृद्ध होगा धमतरी: कलेक्टर श्री अविनाश मिश्रा के मार्गदर्शन में 40 कृषि अधिकारियों का दल अंतर्राज्यीय शैक्षणिक भ्रमण पर रवाना

    महापौर श्री रोहरा ने बस को दिखायी हरी झंडी कृषि अधिकारियों के प्रशिक्षण से जिले में बढ़ेगा नवाचार और उत्पादन इजरायली-जापानी तकनीकों और AI से बदलेगी खेती की तस्वीर: कलेक्टर…

    Read more

    NATIONAL

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब