Ro no D15139/23

खुड़िया रानी धार्मिक स्थल में स्वच्छता श्रमदान का आयोजन जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग

जशपुरनगर 27 जुलाई 2026/ स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत जनपद पंचायत बगीचा की ग्राम पंचायत छिछली (र) के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल खुड़िया रानी मंदिर परिसर में आज प्रातः 07ः00 बजे से 11ः00 बजे तक व्यापक स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वच्छता के प्रति जनजागरूक बनाना था।
स्वच्छता श्रमदान में जनपद पंचायत बगीचा के अधिकारियों एवं कर्मचारियों, ग्राम पंचायत छिछली (र) के सरपंच, सचिव एवं पंचायत कर्मियों, आसपास के ग्राम पंचायतों के सरपंचों, ग्रामीण जनों, युवाओं एवं महिला समूहों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई की।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत द्वारा गंगा समूह को स्वच्छता किट प्रदान की गई तथा समूह के सदस्यों से मंदिर परिसर की नियमित साफ-सफाई एवं स्वच्छता बनाए रखने का आग्रह किया गया। समूह ने परिसर को सदैव स्वच्छ रखने का संकल्प भी लिया।
कार्यक्रम की सफलता में वन विभाग की टीम एवं स्थानीय सामाजिक संगठन सफल प्रयास सेवा समिति का विशेष सहयोग एवं योगदान सराहनीय रहा। सभी प्रतिभागियों ने श्रमदान के माध्यम से स्वच्छता का संदेश देते हुए आमजन से भी अपने धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ बनाए रखने की अपील की।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि जनभागीदारी से जुड़ा सतत जनआंदोलन है। ऐसे सामूहिक श्रमदान कार्यक्रमों से समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ती है तथा धार्मिक स्थलों की गरिमा और पवित्रता भी बनी रहती है।

  • Related Posts

    अम्बिकापुर में नवीन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन का वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न’

    मान. छ.ग. उच्च न्यायालय के मान. मुख्य न्यायमूर्ति श्री जस्टिस रमेश सिन्हा ने किया वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास अम्बिकापुर 18 अगस्त 2026/  सरगुजा जिला में न्यायिक अधोसंरचना के विस्तार की…

    Read more

    नशे के खिलाफ युवाओं ने बुलंद की आवाज, जिलेभर में चला जागरूकता अभियान

    नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में हुए जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प   धमतरी, 18 अगस्त 2026। युवाओं…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल