Ro no D15139/23

धमतरी में स्वर्ण प्राशन कार्यक्रम: 230 कुपोषित बच्चों को मिला सुपोषण मोदक

आयुष विभाग, आंगनवाड़ी और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त प्रयास से बच्चों को मिलेगा लाभ: कलेक्टर मिश्रा
माताओं एवं अभिभावकों से भी बच्चों की पोषण आवश्यकताओं पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया

धमतरी । जिले में कुपोषण उन्मूलन की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने जिला मुख्यालय स्थित शासकीय आयुष पॉलीक्लिनिक में आयोजित स्वर्ण प्राशन कार्यक्रम में पहुंचकर बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण एवं सुपोषण गतिविधियों का निरीक्षण किया।
कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखंड कुरूद के 230 गंभीर कुपोषित बच्चों को आयुष विभाग द्वारा स्वर्णप्रशन, सुपोषण मोदक का सेवन कराया गया । यह कार्यक्रम आयुष विभाग, आंगनबाड़ी केंद्रों तथा स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सहयोग से संचालित किया गया । बच्चों को नियमित रूप से माह में दो बार आयुष चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण की भी सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
कलेक्टर श्री मिश्रा ने उपस्थित अधिकारियों एवं चिकित्सकों से चर्चा करते हुए कहा कि कुपोषण से जूझ रहे बच्चों को स्वस्थ और सुपोषित बनाने के लिए यह पहल अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने इस कार्य को गंभीरता एवं समर्पण के साथ संचालित करने पर बल दिया। साथ ही उन्होंने जिला आयुष अधिकारी डॉ. अवध पचौरी को निर्देशित किया कि इस कार्यक्रम को अधिक प्रभावी बनाने के लिए सतत निगरानी एवं मूल्यांकन की व्यवस्था सुनिश्चित करें।
श्री मिश्रा ने कहा कि कुपोषण मुक्त धमतरी बनाने की दिशा में आयुष विभाग, महिला एवं बाल विकास तथा स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त भूमिका अहम है। उन्होंने माताओं एवं अभिभावकों से भी बच्चों की पोषण आवश्यकताओं पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया
उल्लेखनीय है कि स्वर्ण प्राशन कार्यक्रम के तहत बच्चों को औषधीय गुणों से युक्त सुपोषण मोदक दिया जाता है, जिससे उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है तथा संपूर्ण शारीरिक एवं मानसिक विकास को प्रोत्साहन मिलता है।

  • Related Posts

    धमतरी जिले में ‘एफएमडी मुक्त भारत’ टीकाकरण अभियान प्रारंभ, 30 अप्रैल तक चलेगा विशेष अभियान

    पशुधन को खुरहा-चपका रोग से बचाने व्यापक पहल, घर-घर पहुंचेंगी टीमें धमतरी, 17 मार्च 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार जिले में पशुधन को खुरहा-चपका (एफएमडी) रोग से सुरक्षित रखने के…

    Read more

    आत्मनिर्भरता दलहन मिशन के तहत धमतरी जिले का केन्द्रीय दल ने किया भ्रमण, चना फसल प्रदर्शन और बीज उत्पादन का लिया जायजा

      धमतरी, 17 मार्च 2026/ आत्मनिर्भरता दलहन मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत बीज उत्पादन प्लॉट (फाउंडेशन एवं सर्टिफाइड बीज उत्पादन) तथा फसल प्रदर्शन घटकों के निरीक्षण के लिए केन्द्रीय दल द्वारा…

    Read more

    NATIONAL

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तैनात हुई इंडियन नेवी, वॉरशिप से एस्कॉर्ट कर रहे तिरंगा लगे जहाज

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तैनात हुई इंडियन नेवी, वॉरशिप से एस्कॉर्ट कर रहे तिरंगा लगे जहाज

    घर बैठे मिनटों में बुक करें LPG सिलेंडर, जानिए Indane-HP-Bharat Gas के आसान तरीके

    घर बैठे मिनटों में बुक करें LPG सिलेंडर, जानिए Indane-HP-Bharat Gas के आसान तरीके

    दुबई एयरपोर्ट पर फिर ड्रोन अटैक, फ्यूल टैंक में लगी आग, सभी फ्लाइट्स निलंबित

    दुबई एयरपोर्ट पर फिर ड्रोन अटैक, फ्यूल टैंक में लगी आग, सभी फ्लाइट्स निलंबित

    राज्यसभा चुनाव: वोटिंग के बीच कांग्रेस के 3 विधायक गायब, कमरूल होदा बोले- ‘6 बजे तक इंतजार कीजिए’

    राज्यसभा चुनाव: वोटिंग के बीच कांग्रेस के 3 विधायक गायब, कमरूल होदा बोले- ‘6 बजे तक इंतजार कीजिए’

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान