Ro no D15139/23

किस्ताराम और सिंदूरगुड़ा में लगा सुशासन शिविर

*महिला आयोग सदस्य सुश्री दीपिका सोरी ने बांटे प्रमाण पत्र, ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ*

 

*सुशासन तिहार से गांव-गांव पहुंच रही सरकारी सेवाएं*

 

रायपुर, 28 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा संचालित सुशासन तिहार के तहत सुकमा जिले के कोंटा विकासखंड के ग्राम पंचायत किस्ताराम और सिंदूरगुड़ा में शिविर आयोजित किए गए। शिविरों का निरीक्षण महिला आयोग सदस्य सुश्री दीपिका सोरी ने किया। उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर योजनाओं के लाभ का जायजा लिया और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर संतोष जताया।

 

*मौके पर मिले प्रमाण पत्र, ग्रामीणों के चेहरे खिले*

 

शिविरों में ग्रामीणों को जन्म प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र और निवास प्रमाण पत्र मौके पर ही वितरित किए गए। सुश्री दीपिका सोरी ने स्वयं बच्चों को जन्म प्रमाण पत्र सौंपे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रशासन को गांव-गांव तक पहुंचाकर लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित कर रही है। इससे ग्रामीणों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने से राहत मिल रही है और समय व धन दोनों की बचत हो रही है।

 

*महिलाओं और बच्चों के लिए विशेष आयोजन*

 

शिविरों में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गर्भवती महिलाओं की पारंपरिक गोद भराई कराई गई। साथ ही छोटे बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी उत्साहपूर्वक संपन्न कराया गया। इन आयोजनों ने ग्रामीणों में आत्मीयता और अपनत्व का वातावरण देखा गया। महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति शासन की संवेदनशीलता भी इस दौरान स्पष्ट रूप से दिखाई दी।

 

*ग्रामीणों ने जताया आभार*

 

ग्रामीणों ने कहा कि पहली बार प्रशासन स्वयं उनके गांव-द्वार पहुंचकर समस्याओं का समाधान कर रहा है। सुशासन तिहार के माध्यम से शासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित हो रहा है, जिससे लोगों का विश्वास और मजबूत हुआ है।

 

*दूरस्थ क्षेत्रों में विकास की नई तस्वीर*

 

सुशासन तिहार के माध्यम से आयोजित शिविर दूरस्थ और संवेदनशील क्षेत्रों में प्रशासनिक सेवाओं की सहज उपलब्धता सुनिश्चित कर रहे हैं। यह पहल न केवल लोगों को योजनाओं का लाभ दिला रही है, बल्कि ग्रामीण विकास और जनकल्याण की नई तस्वीर भी प्रस्तुत कर रही है।

  • Related Posts

    वर्षा ऋतु में स्वास्थ्य सुरक्षा को प्राथमिकता, गांव-गांव पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं

      कोल्हुआ में वृहद स्वास्थ्य शिविर, 398 ग्रामीणों का निःशुल्क परीक्षण एवं उपचार रायपुर , 10 जुलाई 2026/ छत्तीसगढ़ शासन की जनस्वास्थ्य सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता…

    Read more

    ऑटो डायवर्सन व्यवस्था से राजस्व सेवाओं में आई पारदर्शिता, नागरिकों को मिल रही बड़ी राहत घर बैठे ऑनलाइन आवेदन, 15 दिनों में हुआ निराकरण, व्हाट्सएप पर मिली आदेश की प्रति

    रायपुर, 10 जुलाई 2026/राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा लागू की गई डिजिटल राजस्व सेवाओं ने जमीन से जुड़े कार्यों को सरल, पारदर्शी और समयबद्ध बना दिया…

    Read more

    NATIONAL

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    मेलबर्न पहुंचे पीएम मोदी: बोले- भारत और ऑस्ट्रेलिया का एजेंडा ODI जैसा, फैसले T20 जैसे; साझेदारी टेस्ट मैच जैसी

    मेलबर्न पहुंचे पीएम मोदी: बोले- भारत और ऑस्ट्रेलिया का एजेंडा ODI जैसा, फैसले T20 जैसे; साझेदारी टेस्ट मैच जैसी

    पहाड़ों की रानी मिरिक का होगा सौंदर्यीकरण, पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने 100 करोड़ के मेगा प्लान का किया ऐलान

    पहाड़ों की रानी मिरिक का होगा सौंदर्यीकरण, पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने 100 करोड़ के मेगा प्लान का किया ऐलान

    TMC 440 crore Freeze : तृणमूल कांग्रेस के तीन खाते फ्रीज, 19 खातों पर ED की नजर

    TMC 440 crore Freeze : तृणमूल कांग्रेस के तीन खाते फ्रीज, 19 खातों पर ED की नजर

    PM मोदी का मेलबर्न में भव्य स्वागत, कहा- संगीत से गहरे होते भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंध

    PM मोदी का मेलबर्न में भव्य स्वागत, कहा- संगीत से गहरे होते भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंध