Ro no D15139/23

सुशासन तिहार का असर : ग्रामीणों की समस्या का त्वरित समाधान

*वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी की पहल पर 24 घंटे के भीतर बदला गया ट्रांसफार्मर*

रायपुर, 23 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY)

प्रदेश सरकार द्वारा संचालित सुशासन तिहार आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बनता जा रहा है। शासन की संवेदनशील कार्यशैली और जनसमस्याओं के शीघ्र निराकरण का सकारात्मक असर अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।

रायगढ़ जिले के ग्राम चपले के बयांग चौक में ट्रांसफार्मर खराब होने से पूरे क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था प्रभावित हो गई थी। भीषण गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति बाधित होने से ग्रामीणों को पेयजल सहित दैनिक कार्यों में गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

ग्रामीणों ने समस्या की जानकारी वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी को दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने तत्काल विद्युत विभाग के अधिकारियों को नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराकर शीघ्र बिजली व्यवस्था बहाल करने के निर्देश दिए।

मंत्री श्री चौधरी के निर्देश मिलते ही अवकाश के दिन भी विद्युत विभाग की टीम सक्रिय हो गई और युद्ध स्तर पर कार्य प्रारंभ किया गया। विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लगभग 24 से 30 घंटे के भीतर नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी।

बिजली व्यवस्था सुचारू होने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली तथा शासन-प्रशासन और वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी के प्रति आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से अब गांव स्तर पर भी समस्याओं का तेजी से समाधान हो रहा है और शासन की संवेदनशीलता सीधे जनता तक पहुंच रही है।

  • Related Posts

    विशेष पिछड़ी जनजातियों के सर्वांगीण विकास की नई पहल: धमतरी में बनेंगे व्यवसायिक परिसर, बोरई बनेगा अंतर्राज्यीय व्यापार एवं परिवहन का नया केंद्र

    धमतरी 25 जुलाई 2026// राज्य शासन एवं भारत सरकार द्वारा विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (पीवीटीजी) के समग्र विकास के लिए संचालित योजनाओं को धमतरी जिले में प्रभावी ढंग…

    Read more

    काउंसलिंग प्रक्रिया अपरिहार्य कारणों से निरस्त

    राजनांदगांव 24 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना के तहत वर्ष 2026-27 में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए 14 जुलाई 2026 को सभी जिलों में…

    Read more

    NATIONAL

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है