Ro no D15139/23

सुशासन तिहार किसानों को दे रहा संबल और समाधान

रायपुर. 13 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) सुशासन तिहार के माध्यम से मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं अब धरातल पर प्रभावी रूप से साकार होती नजर आ रही हैं। किसानों और अन्नदाताओं को नई ऊर्जा, मजबूत संबल एवं कृषि क्षेत्र को विकास की नई दिशा मिल रही है। सरकार की पहल से ग्रामीण जीवन में खुशहाली और आत्मविश्वास का संचार हो रहा है।

कोरबा के ग्राम गिधौरी के 52 साल के किसान श्री दीनदयाल यादव को भी अपनी समस्या का समाधान सुशासन तिहार के तहत आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में मिला। श्री यादव खेती के साथ-साथ सिलाई कार्य कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनके पास लगभग दो से ढाई एकड़ कृषि भूमि है, जहां वे खेती कार्य करते हैं। खेती ही परिवार की आजीविका का मुख्य साधन होने के बावजूद सिंचाई की पर्याप्त सुविधा नहीं होने से उन्हें लंबे समय से कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। परिवार की जिम्मेदारियों और बच्चों के पालन-पोषण के बीच खेती को बेहतर बनाने की उनकी इच्छा लगातार बनी हुई थी।

सुशासन तिहार के शिविर में उनकी समस्या को गंभीरता से समझते हुए कृषि विभाग द्वारा उन्हें 1.5 एचपी का विद्युत पंप प्रदान किया गया। लगभग 15 हजार 875 रुपये मूल्य के इस विद्युत पंप से अब उनके खेतों में सिंचाई कार्य सुगमता से हो सकेगा तथा कृषि उत्पादन में भी वृद्धि होगी। विद्युत पंप मिलने से श्री यादव के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दे रही थी। इससे शासन के प्रति उनका विश्वास और अधिक मजबूत हुआ।

श्री यादव ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार किसानों की वास्तविक समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ समझते हुए उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित कर रही है। खेती में सिंचाई की सुविधा नहीं होने के कारण उन्हें लंबे समय से कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन सुशासन तिहार के माध्यम से उनकी समस्या का निराकरण होने से अब खेती कार्य सुगम हो सकेगा। उन्होंने कहा कि शासन की यह पहल किसानों के लिए बेहद महत्वपूर्ण और लाभकारी साबित हो रही है, जिससे न केवल कृषि कार्यों को नई गति मिल रही है, बल्कि किसानों का आत्मविश्वास भी बढ़ रहा है।

  • Related Posts

    मलेरिया नियंत्रण को लेकर सघन अभियान जारी, प्रभावित क्षेत्रों में घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य विभाग की टीम

      अम्बिकापुर 07 अगस्त 2026/   जिले में राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत मलेरिया नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर…

    Read more

    कलेक्टर ने ग्राम सुंदरा पटवारी कार्यालय का किया आकस्मिक निरीक्षण

    – कलेक्टर ने ग्राम सुंदरा के पटवारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के दिए निर्देश*   *- नक्शा बटांकन में कम प्रगति पर जताई नाराजगी, एक सप्ताह में 75…

    Read more

    NATIONAL

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन