Ro no D15139/23

सुशासन तिहार 2026- हर आवाज को मिल रहा सम्मान, हर जरूरत को मिल रहा समाधान गैस कनेक्शन से बदली कलिता देवांगन के जीवन की तस्वीर

कोरबा 06 मई 2026/मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन तिहार 2026 आम नागरिकों की समस्याओं और मांगों के त्वरित निराकरण का प्रभावी माध्यम बनकर उभर रहा है। यह पहल केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि शासन, प्रशासन और जनता के बीच विश्वास का मजबूत सेतु है। इस अभियान के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि हर नागरिक की आवाज सुनी जाए, उनकी जरूरतों को प्राथमिकता मिले और उन्हें सुशासन का वास्तविक अनुभव हो।
इसी क्रम में जिले के कटघोरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम धनरास में रहने वाली श्रीमती कलिता देवांगन के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। उन्हें प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत नया गैस कनेक्शन प्राप्त हुआ है, जिससे उनके दैनिक जीवन में बड़ी सुविधा और राहत मिली है।
श्रीमती देवांगन बताती हैं कि उनके परिवार में तीन बच्चे हैं और उनके पति ट्रैक्टर चालक हैं। पहले वे पारंपरिक मिट्टी के चूल्हे पर खाना बनाती थीं, जिससे उन्हें धुएं के कारण कई स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता था। खाना बनाने में अधिक समय और मेहनत भी लगती थी, जिससे उनकी दिनचर्या प्रभावित होती थी। अब गैस कनेक्शन मिलने से न केवल उनका समय और श्रम बचेगा, साफ-सुथरे और सुरक्षित वातावरण में भोजन तैयार करना अब उनके लिए आसान हो गया है। इससे उनके परिवार के जीवन स्तर में भी उल्लेखनीय सुधार आएगा।
श्रीमती कलिता देवांगन ने इस सुविधा के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से सरकार स्वयं लोगों तक पहुंच रही है और उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित कर रही है। उन्होंने कहा कि अब उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता और जीवन पहले की तुलना में अधिक सरल और सुरक्षित हो गया है।

  • Related Posts

    डिजिटल क्रांति -सेवा सेतु से घर बैठे मिल रहा है प्रमाण पत्र

      सेवा सेतु आम नागरिकों के लिए वरदान, धमतरी के सागर को मिला सीधा लाभ ​“सेवा सेतु – जनता के द्वार, डिजिटल सरकार” पहल से सरकारी दफ्तरों के चक्करों से…

    Read more

    मानसून सत्र आज से, सदन के सुचारु संचालन के लिए कार्यमंत्रणा समिति की बैठक संपन्न

      रायपुर 13 जुलाई 2026/छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की अध्यक्षता में कार्य मंत्रणा समिति की बैठक आज विधानसभा के समिति कक्ष…

    Read more

    NATIONAL

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    खान सर को मिली अग्रिम जमानत, जेल में बंद दोनों बॉडीगार्ड्स को भी सिविल कोर्ट से राहत

    खान सर को मिली अग्रिम जमानत, जेल में बंद दोनों बॉडीगार्ड्स को भी सिविल कोर्ट से राहत

    पूरे यूपी में आज लगेंगे 35 करोड़ पौधे, गोरखपुर से CM योगी ने हरियाली अभियान का किया शुभारंभ

    पूरे यूपी में आज लगेंगे 35 करोड़ पौधे, गोरखपुर से CM योगी ने हरियाली अभियान का किया शुभारंभ

    गोरखपुर से CM योगी का विपक्ष पर प्रहार, बोले- ‘रामभक्तों के खून से सना है सपा-कांग्रेस का इतिहास’

    गोरखपुर से CM योगी का विपक्ष पर प्रहार, बोले- ‘रामभक्तों के खून से सना है सपा-कांग्रेस का इतिहास’

    खाड़ी देशों पर ईरान के हमलों के बाद अमेरिका ने पूरा किया सैन्य अभियान, 140 ठिकानों को बनाया निशाना

    खाड़ी देशों पर ईरान के हमलों के बाद अमेरिका ने पूरा किया सैन्य अभियान, 140 ठिकानों को बनाया निशाना

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,