Ro no D15139/23

सुशासन तिहार 2026- त्वरित समाधान से बदली किसान की तकदीर नवापारा के कृषक मंगल सिंह को मिली सिंचाई सुविधा, अब बढ़ेगा उत्पादन और आय

कोरबा, 06 मई 2026/मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित सुशासन तिहार 2026 प्रदेश में जन केंद्रित, संवेदनशील और जवाबदेह शासन की नई मिसाल प्रस्तुत कर रहा है। इस अभिनव अभियान के माध्यम से शासन-प्रशासन स्वयं आमजन के द्वार तक पहुंचकर उनकी समस्याओं को न केवल सुन रहा है, बल्कि त्वरित और प्रभावी समाधान भी सुनिश्चित कर रहा है। पारदर्शिता, तत्परता और जनसरोकार की भावना से परिपूर्ण यह पहल ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में विश्वास, संतोष और सकारात्मक बदलाव का वातावरण निर्मित कर रही है।
इसी क्रम में कोरबा जिले के ग्राम नवापारा निवासी कृषक श्री मंगल सिंह के जीवन में सुशासन तिहार ने एक सकारात्मक परिवर्तन लाया है। श्री सिंह एक मेहनतकश किसान हैं, जिनके पास लगभग तीन से चार एकड़ कृषि भूमि है और उनका संपूर्ण परिवार कृषि कार्य पर ही निर्भर है। वे मुख्यतः धान की खेती करते हैं, जो उनकी आय का प्रमुख स्रोत है। लंबे समय से उन्हें सिंचाई की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा था। पर्याप्त संसाधनों के अभाव में उन्हें खेतों की सिंचाई के लिए नदी और कुएं पर निर्भर रहना पड़ता था, जिससे समय, श्रम और लागत तीनों में वृद्धि होती थी। कई बार समय पर पानी उपलब्ध न हो पाने के कारण फसल की गुणवत्ता और उत्पादन भी प्रभावित होता था।
कृषि विभाग के माध्यम से उन्हें पेट्रोल चलित पंप उपलब्ध कराया गया, जिससे अब उनके खेतों की सिंचाई सुगमता से होगी। इस सुविधा के मिलने से न केवल उनकी पुरानी समस्या का स्थायी समाधान हुआ है, बल्कि अब वे आधुनिक और प्रभावी ढंग से खेती कर पाएंगे। समय पर सिंचाई उपलब्ध होने से फसल की गुणवत्ता में सुधार होगा, उत्पादन में वृद्धि होगी और परिवार के जीवन स्तर में भी सुधार आएगा।
कृषक श्री सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि पहले सिंचाई को लेकर हमेशा चिंता बनी रहती थी, जिससे खेती का कार्य प्रभावित होता था। अब पंप मिलने के बाद यह चिंता पूरी तरह समाप्त हो गई है। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि सरकार स्वयं गांव-गांव पहुंचकर आमजन की समस्याओं को सुन रही है और उनका समाधान कर रही है। यह पहल वास्तव में जनकल्याणकारी और किसान हितैषी है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में खुशहाली और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त हो रहा है।

  • Related Posts

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा रायपुर: विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु, परम पावन सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब सोमवार 10 अगस्त को…

    Read more

    बाढ़ नियंत्रण की तैयारियों को लेकर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा बाढ़ नियंत्रण को लेकर कान्फ्रेंस

    प्रदेश में 18 अगस्त को टेबल टॉप और 20 अगस्त को होगी मॉक एक्सरसाइज जशपुरनगर 09 अगस्त 2026/ प्रदेश में 18 अगस्त को टेबल टॉप और 20 अगस्त को होगी…

    Read more

    NATIONAL

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए…’ CM योगी के इस बयान के बाद UP में मची सियासी हलचल

    ‘जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए…’ CM योगी के इस बयान के बाद UP में मची सियासी हलचल

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास