Ro no D15139/23

सुशासन तिहार 2026ः ’संवाद से समाधान तक’ लखनपुर के पोड़ी में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन विभागीय स्टालों के माध्यम से ग्रामीणों को मिली योजनाओं की जानकारी शिविर में आवेदनों का हुआ तत्काल निराकरण मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशा अनुरूप हर द्वार तक पहुँच रहा प्रशासन-विधायक प्रबोध मिंज

 

अम्बिकापुर 13 मई 2026/  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा संचालित ’सुशासन तिहार’ के अंतर्गत आज सरगुजा जिले के विकासखंड लखनपुर के ग्राम पोड़ी में श्जन समस्या निवारण शिविरश् का आयोजन किया गया। ष्संवाद से समाधान तकष् की थीम पर आधारित इस शिविर में 18 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए।  शिविर में प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने हेतु प्रेषित किया गया है।

विधायक ने शिविर स्टॉल का किया निरीक्षण-
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लुण्ड्रा विधायक  प्रबोध मिंज ने शिविर में लगाए गए 34 विभागीय स्टालों का निरीक्षण किया। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की मंशा है कि प्रशासन स्वयं गांव-गांव और द्वार-द्वार पहुँचकर जनता की समस्याओं का निराकरण करे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त आवेदनों का विभागवार समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित कर संबंधित हितग्राहियों को सूचित किया जाए। श्री मिंज ने जोर देकर कहा कि ष्विष्णु की सरकार में हर गारंटी पूरी हो रही है और सुदूर अंचलों में विकास कार्यों को नई रफ्तार मिली है। अब पहुंच विहिन गांवों में सड़कों का जाल बीछ रहा है। सुशासन के संकल्प के साथ गांव के अंतिम व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ मिले सुनिश्चित किया जा रहा है। सुशासन तिहार का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों की शिकायतों का त्वरित निराकरण करना और शासन की जनहितैषी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना रहा।

संवेदनशीलता के साथ होगा आवेदनों का निराकरणः सीईओ जिला पंचायत
जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल ने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि शिविर में प्राप्त प्रत्येक आवेदन पर संवेदनशीलता के साथ कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों को आवेदन की पावती दी जा रही है, जिसमें अंकित पंजीयन नंबर के माध्यम से वे अपने आवेदन की स्थिति जान सकेंगे। श्री अग्रवाल ने जानकारी दी कि पूरे जिले में ग्रामीण क्षेत्र में कुल 24 ऐसे शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति शासन की योजनाओं से वंचित न रहे। उन्होंने शिविर में मनरेगा और प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) पर विशेष चर्चा करते हुए बताया बताया कि शासन की मंशा अनुरूप अब 100 के स्थान पर 125 दिनों का रोजगार प्रदान किया जा रहा है। साथ ही, प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों से अपील की कि वे अपने अधूरे आवासों को समय-सीमा में पूर्ण करें ताकि अन्य पात्र ग्रामीणों को भी योजना का लाभ मिल सके। शिविर के माध्यम से उन्होंने ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ उठाने हेतु भी प्रेरित किया ।

शिविर में हितग्राही मूलक योजनाओं का मिला लाभ
शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा कुल 164 हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित करते हुए सामग्री एवं प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 5 नवीन राशन कार्ड, 5 प्रधानमंत्री आवास स्वीकृति तथा 13 जॉब कार्ड वितरित किए गए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 5 आयुष्मान कार्ड, 35 हितग्राहियों को चश्मा वितरण किया गया। शिक्षा विभाग ने 59 हितग्राहियों को जाति प्रमाण पत्र प्रदान किए। कृषि विभाग द्वारा 9 किसानों को केसीसी कार्ड एवं 11 हितग्राहियों को स्वॉयल हेल्थ कार्ड वितरित किए गए। वहीं राजस्व विभाग द्वारा स्वामित्व योजनांतर्गत 22 हितग्राहियों को अधिकार अभिलेख पट्टा प्रदान किया गया।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती मोनिका पैकरा, जनपद अध्यक्ष श्रीमती शशिकला सिंह, जनपद सदस्य श्री सुदर्शन सिंह, श्री प्रभाकर खलको, श्रीमती गणेश्वरी राजवाड़े सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंचगण उपस्थित रहे। प्रशासनिक अमले में एसडीएम श्री राम राज सिंह, जनपद सीईओ श्री प्रकाश सिंह सहित सभी विभागों के जिला एवं विकास खंड स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    माननीय राज्यपाल रमेन डेका ने किया नवीन विधान सभा परिसर में ‘नवीन प्रेक्षागृह का लोकार्पण

    नवीन विधान सभा परिसर में ‘‘उत्कृष्टता अलंकरण समारोह‘‘ का गरिमामय आयोजन. -’’उत्कृष्ट विधायकों’’ एवं ’’मीडिया प्रतिनिधियों’’ को किया गया सम्मानित. रायपुर, दिनांक 15/07/2026 (IMNB NEWS AGENCY)   छत्तीसगढ़ नवीन विधान…

    Read more

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली पर्वतारोही अमिता श्रीवास को दी बधाई

    *अमिता की उपलब्धि पूरे छत्तीसगढ़ और देश के लिए गर्व का विषय, युवाओं और बेटियों के लिए प्रेरणा – मुख्यमंत्री श्री साय*   रायपुर 15 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव…

    Read more

    NATIONAL

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण