Ro no D15139/23

सुशासन तिहार बना त्वरित समाधान का प्रभावी मंच

*गांव-गांव पहुंचकर समस्याओं का हो रहा निराकरण, लाभार्थियों ने जताया मुख्यमंत्री के प्रति आभार*

रायपुर, 13 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में आयोजित सुशासन तिहार 2026 आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान का सशक्त माध्यम बनकर उभर रहा है। शासन और प्रशासन गांव-गांव पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं तथा मौके पर ही उनका निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को राहत मिल रही है और शासन के प्रति विश्वास भी मजबूत हो रहा है।

प्रदेश के विभिन्न जिलों में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविरों में राशन कार्ड, श्रम पंजीयन, नाम जोड़ने, सामाजिक योजनाओं के लाभ सहित अनेक आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है। शिविरों में वर्षों से लंबित छोटी-छोटी समस्याओं का समाधान गांव स्तर पर ही होने से लोगों को जिला मुख्यालय के चक्कर लगाने से राहत मिली है।

बलरामपुर जिले के पाढ़ी जनसमस्या निवारण शिविर में ग्राम सारगढ़ी की श्रीमती आनंद लकड़ा एवं श्रीमती आस्था गुप्ता को नया राशन कार्ड प्रदान किया गया। वहीं ग्राम खटवाबरदर की बनियारो और बिनती के बच्चों का नाम राशन कार्ड में जोड़ा गया। ग्राम सरगवां की सिलवंती का श्रम पंजीयन भी शिविर में त्वरित रूप से किया गया, जिससे उन्हें अब विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा।

लाभार्थियों ने बताया कि पहले छोटी समस्याओं के समाधान के लिए भी दूरस्थ कार्यालयों तक जाना पड़ता था, जिससे समय और आर्थिक दोनों प्रकार की परेशानी होती थी। लेकिन सुशासन तिहार के माध्यम से प्रशासन स्वयं गांव तक पहुंचकर समस्याओं का निराकरण कर रहा है।

ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सुशासन तिहार वास्तव में आम लोगों के लिए उपयोगी पहल साबित हो रहा है, जिससे शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है।

  • Related Posts

    शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए रुपिका लॉरेंस सम्मानित

          रायपुर। इंडिया टुडे न्यूज़ द्वारा आयोजित विशेष सम्मान समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य के लिए सालेम इंग्लिश स्कूल की प्राचार्य श्रीमती रुपिका…

    Read more

    नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ प्रगति के पथ पर निरंतर अग्रसर हो रहा -मुख्यमंत्री साय

    *मुख्यमंत्री श्री साय आईटीवी नेटवर्क और इंडिया न्यूज के युवा मंच कार्यक्रम में हुए शामिल*   *मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए विशिष्टजनों को किया सम्मानित*  …

    Read more

    NATIONAL

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए…’ CM योगी के इस बयान के बाद UP में मची सियासी हलचल

    ‘जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए…’ CM योगी के इस बयान के बाद UP में मची सियासी हलचल

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta