Ro no D15139/23

सुशासन तिहार 2026 : हसदा में आयोजित समाधान शिविर में 437 आवेदनों का त्वरित निराकरण

धमतरी, 08 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार संचालित सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज धमतरी जिले के विकासखंड मगरलोड के ग्राम पंचायत हसदा में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करते हुए विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को प्रदान किया गया।

आयोजित समाधान शिविर में ग्राम पंचायत हसदा, खिसोरा, धौराभाठा, कु. नवागांव धौ, मोतिमपुर, डुमरपाली, कपालफोड़ी, गाड़ाडीह, शुक्लाभाठा, भोथीडीह, रांकाडीह एवं अमलीडीह को शामिल किया गया। शिविर में कुल 479 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 475 मांग संबंधी एवं 4 शिकायत संबंधी आवेदन शामिल रहे। इनमें से 436 मांग एवं 1 शिकायत सहित कुल 437 आवेदनों का मौके पर निराकरण किया गया।

शिविर में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री गजेंद्र सिंह ठाकुर, उप संचालक पंचायत श्री नकुल वर्मा, जनपद पंचायत मगरलोड के अध्यक्ष श्री विरेंद्र कुमार साहू, कृषि सभापति श्री रोजेश कुमार साहू, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती मीना साहू सहित जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए प्राप्त आवेदनों के निराकरण की स्थिति से अवगत कराया।

समाधान शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा हितग्राहियों को सामग्री एवं प्रमाण पत्रों का वितरण भी किया गया। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 7 हितग्राहियों को नवीन राशन कार्ड प्रदान किए गए। समाज कल्याण विभाग द्वारा 2 दिव्यांग हितग्राहियों को ट्राइसाइकिल वितरित की गई तथा 6 हितग्राहियों को पेंशन स्वीकृति आदेश प्रदान किए गए। श्रम विभाग द्वारा 4 हितग्राहियों को श्रम पंजीयन कार्ड वितरित किए गए।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा 55 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमें सिकल सेल, रक्तचाप, शुगर, सर्दी-खांसी एवं कफ संबंधी जांच शामिल रही। साथ ही 10 हितग्राहियों को आयुष्मान एवं वंदन कार्ड वितरित किए गए। शिविर में 6 लोगों के आयुष्मान वेलनेस कार्ड बनाए गए तथा 9 लोगों के आधार अपडेट एवं 2 नए आधार कार्ड भी बनाए गए।

ग्रामीणों ने शिविर में अपनी समस्याओं के त्वरित निराकरण एवं योजनाओं का लाभ मिलने पर शासन एवं जिला प्रशासन के प्रति संतोष एवं आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    मलेरिया नियंत्रण को लेकर सघन अभियान जारी, प्रभावित क्षेत्रों में घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य विभाग की टीम

      अम्बिकापुर 07 अगस्त 2026/   जिले में राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत मलेरिया नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर…

    Read more

    कलेक्टर ने ग्राम सुंदरा पटवारी कार्यालय का किया आकस्मिक निरीक्षण

    – कलेक्टर ने ग्राम सुंदरा के पटवारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के दिए निर्देश*   *- नक्शा बटांकन में कम प्रगति पर जताई नाराजगी, एक सप्ताह में 75…

    Read more

    NATIONAL

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन