Ro no D15139/23

सुशासन तिहार 2026- गांव-गांव पहुंच रहा समाधान, बदल रही जिंदगी’ ’सिंचाई संकट से मिली राहत, किसान शिव कंवर को मिला पेट्रोल चालित पंप’

कोरबा 08 मई, 2026/  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में सुशासन तिहार 2026 प्रदेशवासियों के लिए विश्वास, संवेदनशीलता और जनसेवा का नया प्रतीक बनकर उभरा है। गांवों की चैपालों से लेकर जनसमस्या निवारण शिविरों तक शासन और जनता के बीच संवाद का ऐसा सशक्त सेतु तैयार हुआ है, जहां लोगों की समस्याएं सिर्फ सुनी नहीं जा रहीं, बल्कि संवेदनशीलता और तत्परता के साथ उनका समाधान भी सुनिश्चित किया जा रहा है। राज्य सरकार अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाकर सुशासन की अवधारणा को वास्तविक धरातल पर साकार कर रही है।
कोरबा जिले में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविरों में आम नागरिकों के साथ किसानों में भी विशेष उत्साह देखा जा रहा है। शासन की संवेदनशील पहल से किसानों की समस्याओं का समाधान कर उन्हें राहत प्रदान की जा रही है। इसी क्रम में ग्राम नवापारा निवासी कृषक श्री शिव कंवर, पिता श्री बाबू सिंह कंवर को भी सुशासन तिहार के माध्यम से बड़ी राहत मिली है। वर्षों से खेती-किसानी से जुड़े श्री कंवर लगभग तीन से चार एकड़ भूमि में धान की खेती करते हैं। खेती ही उनके परिवार की आजीविका का मुख्य आधार है, लेकिन सिंचाई के पर्याप्त साधन नहीं होने के कारण उन्हें हर वर्ष कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। खेतों तक समय पर पानी नहीं पहुंच पाने से फसल उत्पादन प्रभावित होता था और अतिरिक्त आर्थिक परेशानी भी उठानी पड़ती थी। उनकी समस्या को गंभीरता से लेते हुए त्वरित निराकरण किया गया तथा उन्हें पेट्रोल चालित पंप प्रदान किया गया। पंप मिलने से अब उन्हें सिंचाई में सुविधा होगी और खेती का कार्य अधिक सुचारु रूप से हो सकेगा। इससे फसल उत्पादन बढ़ने के साथ उनकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।
श्री कंवर ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि सुशासन तिहार वास्तव में आम लोगों के लिए राहत का माध्यम बन रहा है। उन्होंने बताया कि अब खेतों में पानी की समस्या दूर होगी और खेती बेहतर तरीके से कर सकेंगे। उन्होंने इस सहायता के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन से किसानों को मिल रहा संबल उन्नत मक्का बीज और कृषि आदानों से शुभम दुबे की फसल उत्पादन एवं आय में होगी वृद्धि

      अम्बिकापुर 11 अगस्त 2026/    किसानों की आय बढ़ाने, खेती की लागत कम करने तथा मोटे अनाजों के उत्पादन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा राष्ट्रीय खाद्य…

    Read more

    सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता मेें शिशु संरक्षण माह के सफल क्रियान्व्यन हेतु जिला टॉस्क फोर्स की बैठक संपन्न

    राजनांदगांव 11 अगस्त 2026। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में शिशु संरक्षण माह के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला टॉस्क फोर्स…

    Read more

    NATIONAL

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल