Ro no D15139/23

जल संरक्षण और ई-केवाईसी पूर्ण करने मंत्री टंकराम वर्मा ने दिए सख्त निर्देश

*अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे सरकारी योजनाओं का लाभ, दफ्तरों के चक्कर न काटें ग्रामीण- मंत्री टंकराम वर्मा*

 

रायपुऱ, 08 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व, राहत एवं आपदा प्रबंधन मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने आज मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप प्रशासन का मुख्य ध्येय हर गरीब के जीवन में खुशहाली लाना है। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत दी कि जनता को अपने जायज कार्यों के लिए दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें। सुशासन तिहार के अवसर पर मंत्री श्री वर्मा ने सारंगढ़ कलेक्ट्रेट में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक ली।

 

*प्रमुख निर्देश और प्राथमिकताएं*

 

मंत्री ने डिजिटल कृषि पारिस्थितिकी तंत्र (एग्रीस्टेक) के तहत किसानों के पंजीयन और महतारी वंदन योजना के ई-केवाईसी कार्य को मिशन मोड में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समय-सीमा से पूर्व शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करें ताकि हितग्राहियों को लाभ मिलने में कोई तकनीकी बाधा न आए। गर्मी के मौसम में गिरते भू-जल स्तर पर चिंता व्यक्त करते हुए मंत्री ने कहा कि जल संरक्षण और व्यापक वृक्षारोपण ही इसका स्थायी समाधान है। उन्होंने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को निर्देशित किया कि जिन गांवों में बोर खनन असफल रहे हैं, वहां टैंकरों और वैकल्पिक व्यवस्थाओं के जरिए निरंतर जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए।

 

बैठक में बताया गया कि जिला खनिज न्यास मद से स्वीकृत 613 परियोजनाओं में से अब तक 203 कार्य पूर्ण हो चुके हैं। मंत्री ने शेष कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए उन्हें तत्काल गति देने को कहा। बैठक में पीएम आवास, उज्ज्वला गैस योजना, पीएम सूर्य घर, टीबी मुक्त पंचायत अभियान और बच्चों के टीकाकरण जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की भी बारीकी से समीक्षा की गई।

 

*सुरक्षा और कानून व्यवस्था जीरो टॉलरेंस*

 

मंत्री श्री वर्मा ने पुलिस प्रशासन को अवैध शराब की बिक्री, गांजा, अफीम और नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ श्जीरो टॉलरेंसश् की नीति अपनाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई कर जिले में शांति और सुशासन का वातावरण बनाए रखें।

 

*जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा*

 

मंत्री ने मैदानी अधिकारियों की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि सुशासन का वास्तविक लाभ तभी संभव है जब अधिकारी मौके पर ही शिकायतों का निराकरण करें। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। बैठक में कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पाण्डेय सहित जिले के तमाम वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन से किसानों को मिल रहा संबल उन्नत मक्का बीज और कृषि आदानों से शुभम दुबे की फसल उत्पादन एवं आय में होगी वृद्धि

      अम्बिकापुर 11 अगस्त 2026/    किसानों की आय बढ़ाने, खेती की लागत कम करने तथा मोटे अनाजों के उत्पादन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा राष्ट्रीय खाद्य…

    Read more

    सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता मेें शिशु संरक्षण माह के सफल क्रियान्व्यन हेतु जिला टॉस्क फोर्स की बैठक संपन्न

    राजनांदगांव 11 अगस्त 2026। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में शिशु संरक्षण माह के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला टॉस्क फोर्स…

    Read more

    NATIONAL

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल