Ro no D15139/23

1 मई से सुशासन तिहार 2026 होगा शुरू

*- सुशासन तिहार 2026 की सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करें – कलेक्टर*

*- औद्योगिक प्रतिष्ठानों एवं पावर प्लांट की सुरक्षा मापदण्डों की जांच के लिए एसडीएम एवं तहसीलदार को दिए निर्देश*

*- सभी औद्योगिक प्रतिष्ठानों एवं पावर प्लांटों में सुरक्षा व्यवस्था रखने के दिए निर्देश*

*- कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षा के लिए अधिक से अधिक किशोरी बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन लगाना करें सुनिश्चित*

*- कलेक्टर ने राजस्व प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने के दिए निर्देश*

*- प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के लिए जनमानस को प्रोत्साहित करने कहा*

*- कलेक्टर ने साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ली*

राजनांदगांव 15 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि जिले में 1 मई से सुशासन तिहार 2026 की शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा जन शिकायतों के समयबद्ध एवं प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। जिले में 1 मई से 10 जून 2026 तक जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सभी अधिकारियों को इसकी आवश्यक तैयारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सक्ती जिले के ग्राम सिंघीतराई में पावर प्लांट में हुए हादसे के मद्देनजर सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व और तहसीलदारों को सुरक्षा संबंधी मापदण्डों की जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले के सभी औद्योगिक प्रतिष्ठानों में ऐसे हादसों से बचाव के लिए सावधानी एवं सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना शासन की महत्वपूर्ण योजना है। जिससे हरित ऊर्जा की ओर लोगों का रूझान बढ़ेगा। इस योजना के अंतर्गत कालोनी में भी सोलर पैनल लगवाने के लिए जनमानस को प्रोत्साहित करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करें। कलेक्टर ने कहा कि मिशन जल रक्षा के तहत कृषकों को धान के बदले अन्य फसल लगाने के लिए प्रोत्साहित करें और रबी सीजन में किसानों को धान के बदले अन्य फसल लेने से जल संरक्षण को बढ़ावा मिले। कलेक्टर ने कहा कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षा के लिए किशोरी बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन लगाने के लिए जागरूक करें। उन्होंने अधिक से अधिक किशोरी बालिकाओं का टीकाकरण सुनिश्चित करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि ग्रीष्मकाल को ध्यान में रखते हुए पेयजल की समस्या का प्राथमिकता से निराकरण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की व्यवस्था की समीक्षा की।
कलेक्टर ने खाद्य सुरक्षा विभाग को खाद्य प्रतिष्ठानों में खाद्य पदार्थों की नियमित जांच करने तथा खाद्य पदार्थ अमानक पाए जाने पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने राजस्व प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सीमांकन के कार्य में गति लाने के निर्देश दिए। शिविर लगाकर बटवारा, नामांतरण एवं अन्य राजस्व प्रकरणों का तत्परता एवं सक्रियतापूर्वक निराकरण करने के लिए कहा। कलेक्टर ने कहा कि अटल पोर्टल मानिटरिंग में निर्धारित मापदण्डों के अनुरूप सभी विभाग उत्कृष्ट प्रदर्शन करें तथा समय पर डाटा एण्ट्री करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि ई-ऑफिस के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सभी विभाग ई-ऑफिस के माध्यम से कार्य करेगें तथा सभी जनपदों में भी ई-ऑफिस के माध्यम से कार्य किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि शहर में नाले की साफ-सफाई निरंतर होनी चाहिए तथा स्वच्छता पर विशेष ध्यान देते हुए कार्य करें। उन्होंने नगर निगम द्वारा किए जा रहे कर संग्रहण के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने जनमानस को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने तथा नियमित योग कराने आयुष विभाग को निर्देश दिए। कलेक्टर ने समर कैम्प, ग्राम पंचायतों में कर वसूली, लोक निर्माण विभाग द्वारा किए जा रहे कार्य, जनदर्शन के प्रकरणों का निराकरण के संबंध में जानकारी ली। जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह ने कहा कि किशोरी बालिकाओं को कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी वैक्सीनेशन तथा निरामया नव्या कार्यक्रम के क्रियान्वयन के लिए कहा। इस अवसर पर बैठक में अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर श्री प्रेम प्रकाश शर्मा, नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
क्रमांक 78 —————–

  • Related Posts

    वन महोत्सव में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को मिला जनसमर्थन

      बलौदाबाजार वनमंडल में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश रायपुर, 7 अगस्त 2026/ पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे लगाना एक अत्यंत आवश्यक कदम है। पेड़ हवा को शुद्ध…

    Read more

    छिपली की दीदियों का कमाल, बकरी पालन से बढ़ी आय और मजबूत हुआ आत्मविश्वास

    बकरी पालन से लेकर मिनी राइस मिल तक, छिपली की महिलाओं ने खड़ी की बहुआयामी आजीविका मेहनत, एकजुटता और नवाचार से छिपली की महिलाएं बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल धमतरी, 7…

    Read more

    NATIONAL

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन