Ro no D15139/23

ग्राम महुआ में सुशासन तिहार शिविर बना जनसेवा का प्रभावी मंच विभागीय योजनाओं की दी गई जानकारी, फलदार पौधों का वितरण और मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान शिविर में 1077 आवेदन हुए प्राप्त, 163 आवेदनों का मौके पर ही किया गया निराकरण

 

जशपुरनगर 12 मई 2026/ सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज जनपद पंचायत बगीचा के ग्राम पंचायत महुआ में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में ग्रामीणजन शामिल हुए और शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर लाभान्वित हुए। शिविर में लोगों की समस्याओं एवं मांगों से संबंधित कुल 1077 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 163 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। शेष आवेदनों के त्वरित निराकरण के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर शासन की योजनाओं की विस्तृत जानकारी ग्रामीणों को दी गई। कृषि एवं उद्यानिकी विभाग द्वारा फलदार पौधों का वितरण किया गया, जिसमें आम, लीची, नाशपाती एवं अमरूद के पौधे जनप्रतिनिधियों के माध्यम से ग्रामीणों को प्रदान किए गए। अधिकारियों ने किसानों को फलदार पौधों के महत्व तथा बाड़ी विकास के माध्यम से अतिरिक्त आय अर्जित करने के संबंध में जानकारी दी। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे भविष्य में उन्हें आर्थिक रूप से लाभ मिलेगा तथा पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। शिविर में स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, जनपद पंचायत बगीचा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनोद सिंह, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में ग्रामीणों का उत्साह देखने लायक रहा और लोगों ने इसे जनहित की प्रभावी पहल बताया।
शिविर के दौरान आधार कार्ड निर्माण एवं जाति-निवास प्रमाण पत्र बनाने की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने मौके पर ही अपने आवश्यक दस्तावेज बनवाए। इससे लोगों को कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिली और शासन की सेवाएं सीधे गांव स्तर पर उपलब्ध हो सकीं। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित विशेष कार्यक्रम में उत्कृष्ट एवं प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को आगे भी मेहनत एवं लगन के साथ अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया गया। ग्रामीणों एवं अभिभावकों ने विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर खुशी जताई। जनपद सीईओ ने कहा कि सुशासन तिहार का उद्देश्य शासन की योजनाओं और सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं को गांव स्तर पर सुनकर उनका त्वरित निराकरण किया जा रहा है। साथ ही विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी देकर पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित भी किया जा रहा है।

  • Related Posts

    पुलिस का जज़्बा ही सुरक्षित, शांत और विकसित छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी ताकत : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    पत्रिका जज़्बा पुलिस अवार्ड्स-2026 में मुख्यमंत्री श्री साय ने उत्कृष्ट पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को किया सम्मानित*   *नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक विजय में पुलिस जवानों के अदम्य साहस और…

    Read more

    स्वास्थ्य शिक्षक पदों पर पदोन्नति हेतु अंतिम चयन व प्रतीक्षा सूची जारी

      अम्बिकापुर 28 जुलाई 2026/ कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवायें, सरगुजा संभाग द्वारा स्वास्थ्य शिक्षक (हेल्थ एजुकेटर) और सेनेटोरियन-कम-हेल्थ एजुकेटर के पद पर पदोन्नति के लिए अंतिम चयन एवं अंतिम…

    Read more

    NATIONAL

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends