Ro no D15139/23

सुशासन तिहार ने दूर की किसान की आर्थिक चिंता, किसान क्रेडिट कार्ड से अब समय पर मिलेगी खाद-बीज और बढ़ेगी आय ग्राम परसा के दिनेश कुमार यादव को मुड़गांव शिविर में मिला किसान क्रेडिट कार्ड, कृषि कार्य हुए आसान

अम्बिकापुर 22 मई 2026/  किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और कृषि कार्यों को सुगम करने के उद्देश्य से शासन द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का जमीनी स्तर पर सकारात्मक प्रभाव दिखने लगा है। जिले में आयोजित श्सुशासन तिहारश् के तहत मुड़गांव में लगाए गए समाधान शिविर में ग्राम परसा के किसान श्री दिनेश कुमार यादव को किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) का लाभ प्रदान किया गया। केसीसी कार्ड के मिलने से दिनेश की खेती-किसानी से जुड़ी सबसे बड़ी आर्थिक चिंताएं अब दूर हो गई हैं।

किसान क्रेडिट कार्ड प्राप्त करने के बाद हर्ष व्यक्त करते हुए श्री दिनेश कुमार यादव ने बताया कि अब उन्हें कृषि कार्यों के लिए शासन की ओर से समय पर खाद, बीज और आवश्यक धनराशि उपलब्ध हो सकेगी। उन्होंने अपनी पूर्व की परेशानियों को साझा करते हुए कहा कि पहले समय पर नगद राशि नहीं मिल पाने के कारण रोपा लगाने और कृषि कार्यों के लिए मजदूरों को मजदूरी देने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। अब केसीसी के माध्यम से समय पर आर्थिक सहायता मिल जाएगी, जिससे खेती के काम में कोई रुकावट नहीं आएगी।

केसीसी से होगी बेहतर खेती,बढ़ेगा मुनाफा
श्री यादव ने विश्वास जताया कि किसान क्रेडिट कार्ड की मदद से वे अब अधिक उन्नत और बेहतर तरीके से खेती कर पाएंगे। समय पर कृषि संसाधन और पूंजी उपलब्ध होने से न केवल फसल उत्पादन में सुधार होगा, बल्कि उनके मुनाफे और पारिवारिक आय में भी वृद्धि होगी।

शासन का जताया आभार
मुड़गांव शिविर में त्वरित कार्रवाई कर योजना का लाभ मिलने पर श्री दिनेश ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मेरा किसान क्रेडिट कार्ड बन पाया है। मेरी खेती-किसानी करने में अब आसानी होगी।

  • Related Posts

    बाढ़ नियंत्रण की तैयारियों को लेकर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा बाढ़ नियंत्रण को लेकर कान्फ्रेंस

    प्रदेश में 18 अगस्त को टेबल टॉप और 20 अगस्त को होगी मॉक एक्सरसाइज जशपुरनगर 09 अगस्त 2026/ प्रदेश में 18 अगस्त को टेबल टॉप और 20 अगस्त को होगी…

    Read more

    निर्धारित दर से अधिक कीमत पर यूरिया बेचने पर पत्थलगांव विकास खंड के अन्नपूर्णा खाद भंडार सील

    जशपुरनगर 09 अगस्त 2026/ निर्धारित दर से अधिक कीमत पर यूरिया का विक्रय किए जाने की शिकायत पर कृषि विभाग पत्थलगांव की टीम ने पत्थलगांव विकासखंड के अन्नपूर्णा खाद भंडार…

    Read more

    NATIONAL

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए…’ CM योगी के इस बयान के बाद UP में मची सियासी हलचल

    ‘जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए…’ CM योगी के इस बयान के बाद UP में मची सियासी हलचल

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta