Ro no D15139/23

भेजा के सुशासन तिहार में 231 ग्रामीणों का हुआ स्वास्थ्य जांच एवं उपचार पोर्टेबल मशीन से मौके पर ही हुए 109 एक्स-रे

जगदलपुर, 22 मई 2026/ जिला प्रशासन द्वारा ग्राम पंचायत भेजा में गुरुवार 21 मई को आयोजित जन समस्या निवारण शिविर सह सुशासन तिहार में स्वास्थ्य सेवाओं की अभूतपूर्व मिसाल देखने को मिली। कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के निर्देशानुसार आयोजित इस शिविर में दूर-दराज से आए कुल 231 ग्रामीणों का विशेषज्ञों द्वारा सफलतापूर्वक स्वास्थ्य परीक्षण एवं आवश्यक स्क्रीनिंग की गई। इतना ही नहीं सुदूर वनांचल क्षेत्र के मरीजों को बड़ी राहत देते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर में आधुनिक पोर्टेबल एक्स रे मशीन की विशेष सुविधा उपलब्ध कराई गई थी। इस अत्याधुनिक तकनीक का लाभ उठाते हुए रिकॉर्ड 109 व्यक्तियों का मौके पर ही एक्स-रे परीक्षण किया गया, जिससे ग्रामीणों को इस बुनियादी जांच के लिए शहर जाने की परेशानी से निजात मिली।

स्वास्थ्य क्षेत्र में मिली इस बड़ी कामयाबी के साथ-साथ शिविर में उपस्थित आमजनों को शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी देकर जागरूक भी किया गया। कार्यक्रम के अंतिम चरण में लोक स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा को सुदृढ़ करते हुए पात्र हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए। इसके साथ ही क्षेत्र को क्षय रोग से मुक्त करने की दिशा में ग्राम पंचायत को टीबी मुक्त ग्राम पंचायत का प्रमाण पत्र भी सौंपा गया। आधुनिक चिकित्सा कैंप के साथ शुरू हुआ यह सुशासन तिहार स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की सराहना के बीच अत्यंत सुव्यवस्थित और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

  • Related Posts

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा रायपुर: विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु, परम पावन सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब सोमवार 10 अगस्त को…

    Read more

    बाढ़ नियंत्रण की तैयारियों को लेकर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा बाढ़ नियंत्रण को लेकर कान्फ्रेंस

    प्रदेश में 18 अगस्त को टेबल टॉप और 20 अगस्त को होगी मॉक एक्सरसाइज जशपुरनगर 09 अगस्त 2026/ प्रदेश में 18 अगस्त को टेबल टॉप और 20 अगस्त को होगी…

    Read more

    NATIONAL

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए…’ CM योगी के इस बयान के बाद UP में मची सियासी हलचल

    ‘जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए…’ CM योगी के इस बयान के बाद UP में मची सियासी हलचल

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास