Ro no D15139/23

सुशासन तिहारः ’बिहान’ योजना से महिला सशक्तिकरण को मिला बल, तिरंगा आजिविका संगठन को मिला 60 हजार रुपये का चेक मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रही हैं ग्रामीण महिलाएं

अम्बिकापुर 25 मई 2026/  राज्य शासन द्वारा मनाए जा रहे ’सुशासन तिहार’ के अवसर पर ग्रामीण अंचल की महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाये जा रहे है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य में संचालित ’बिहान’ (राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन) योजना ग्रामीण महिलाओं के सपनों को नई उड़ान दे रही है। इसी योजना के तहत आजीविका संवर्धन के लिए महिलाओं को निरंतर आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है।

इसी कड़ी में, उड़ूमकेला के ’तिरंगा आजीविका ग्राम संगठन’ से जुड़ी स्वयं सहायता समूह महिलाओं को सुशासन तिहार के विशेष अवसर पर माइक्रो क्रेडिट प्लान (एमसीपी) के माध्यम से 60,000 रुपये का चेक प्रदान किया गया। शासन की इस महती योजना का लाभ पाकर समूह की महिलाओं में भारी उत्साह है।

आजीविका के नए रास्ते तलाशेंगी समूह की महिलाएं
चेक प्राप्त होने के बाद सौम्या स्वयं सहायता समूह की सदस्य श्रीमती चंद्रकांता ने अपनी खुशी और योजना की सराहना करते हुए बताया कि इस 60,000 रुपये की राशि को समूह की सभी दीदियों के बीच उनकी आवश्यकतानुसार प्रदान किया जाएगा। इस पूंजी का उपयोग महिलाएं आजीविका के विभिन्न कार्यों जैसे कृषि कार्य, उन्नत पशुपालन, और मछली पालन में करेंगी। इन छोटे-छोटे और लाभकारी उद्यमों से जुड़कर समूह की महिलाएं न केवल अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करेंगी, बल्कि गांव में स्वरोजगार की शुरुआत कर आर्थिक रूप से सशक्त होगी।

मुख्यमंत्री जी का जताया आभार
इस अवसर पर श्रीमती चंद्रकांता ने राज्य सरकार की नीतियों की सराहना करते हुए कहा, सुशासन तिहार में एमसीपी के माध्यम से हमें यह सहायता मिली है। इससे हम छोटे-छोटे कार्य करके अपनी आजीविका को बढ़ाएंगे और पूरी तरह से आत्मनिर्भर बनेंगे। महिलाओं को सशक्त बनाने वाली इस ‘बिहान’ योजना के सफल संचालन के लिए मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय जी को बहुत-बहुत धन्यवाद देते हैं।

सुशासन से संवर रहा महिलाओं का जीवन
उल्लेखनीय है कि ’सुशासन तिहार’ के माध्यम से शासन की कल्याणकारी योजनाएं सीधे अंतिम पंक्ति के व्यक्तियों तक पहुँच रही हैं। बिहान योजना के तहत मिल रहे मार्गदर्शन और आर्थिक सहयोग से आज प्रदेश की मातृशक्ति केवल घर की चारदीवारी तक सीमित न रहकर, कृषि और अन्य उद्यमों के माध्यम से राज्य की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को  मजबूत बनाने में अपनी अहम भूमिका निभा रही हैं।

  • Related Posts

    मलेरिया नियंत्रण को लेकर सघन अभियान जारी, प्रभावित क्षेत्रों में घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य विभाग की टीम

      अम्बिकापुर 07 अगस्त 2026/   जिले में राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत मलेरिया नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर…

    Read more

    कलेक्टर ने ग्राम सुंदरा पटवारी कार्यालय का किया आकस्मिक निरीक्षण

    – कलेक्टर ने ग्राम सुंदरा के पटवारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के दिए निर्देश*   *- नक्शा बटांकन में कम प्रगति पर जताई नाराजगी, एक सप्ताह में 75…

    Read more

    NATIONAL

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन