Ro no D15139/23

शासकीय एम्बेसेडर कार की होगी नीलामी

 जगदलपुर, 25 मार्च 2026/ जिला प्रशासन द्वारा कार्यालय की पुरानी एक सफेद रंग की एम्बेसेडर कार (मॉडल 2009) की बिक्री के लिए औपचारिक निविदा प्रस्ताव जारी की गई है। इस वाहन का पंजीयन क्रमांक सीजी 02/4555 है और प्रशासन ने इसकी न्यूनतम शुरुआती कीमत यानी अपसेट प्राइस मात्र 21 हजार रुपये निर्धारित की है। वर्तमान में यह वाहन जिला कार्यालय परिसर में खड़ी स्थिति में है, जिसे इच्छुक खरीदार कार्यालयीन समय के दौरान सुबह 10 बजे से शाम 5.30 बजे के बीच अवलोकन कर सकते हैं।

इस नीलामी प्रक्रिया में भाग लेने के लिए इच्छुक व्यक्तियों को आगामी 15 अप्रैल 2026, बुधवार को दोपहर 1 बजे तक अपनी सीलबंद निविदाएं अपर कलेक्टर जगदलपुर के नाम प्रस्तुत करनी होंगी। निविदा के साथ सुरक्षा निधि के रूप में 4 हजार रुपये का बैंक ड्राफ्ट या बैंकर्स चेक संलग्न करना अनिवार्य किया गया है, जो कलेक्टर बस्तर के नाम पर भारतीय स्टेट बैंक से तैयार होना चाहिए। आवेदन जमा करने के पश्चात उसी दिन शाम 4 बजे अपर कलेक्टर के कक्ष में सभी निविदाएं खोली जाएंगी, जहाँ सबसे ऊंची बोली लगाने वाले व्यक्ति के पक्ष में वाहन की बिक्री का निर्णय लिया जाएगा।

  • Related Posts

    रेडियो कार्यक्रम ‘प्रगति के सोपान’ में गूंजेगी प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की सफलता की कहानी

    9 जुलाई को होगा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना पर विशेष भेंट-वार्ता का प्रसारण*   रायपुर. 8 जुलाई 2026. आकाशवाणी रायपुर के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘प्रगति के सोपान’ में 9 जुलाई को सवेरे…

    Read more

    डुमरतराई थोक बाजार से व्यापार एवं राेजगार दोनों को मिलेगा बढ़ावा – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *डुमरतराई थोक बाजार फेस -2 का नामकरण लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के नाम पर : परिसर में स्थापित होगी 15 फिट ऊंची प्रतिमा*   रायपुर 8 जुलाई 2026/…

    Read more

    NATIONAL

    अमित शाह ने कोलकाता में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125 फुट ऊंची प्रतिमा का किया शिलान्यास

    अमित शाह ने कोलकाता में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125 फुट ऊंची प्रतिमा का किया शिलान्यास

    बंगाल में अमित शाह की घोषणा, UCC लागू करने की तैयारी, CAA की प्रक्रिया होगी तेज

    बंगाल में अमित शाह की घोषणा, UCC लागू करने की तैयारी, CAA की प्रक्रिया होगी तेज

    UP विधानसभा चुनाव में 100 सीटों पर दलित दांव! मायावती के वोट बैंक पर अखिलेश की नजर,बसपा में हलचल

    UP विधानसभा चुनाव में 100 सीटों पर दलित दांव! मायावती के वोट बैंक पर अखिलेश की नजर,बसपा में हलचल

    नयी दिल्ली में समीक्षा बैठक : अमित शाह का आदेश- अवैध कोयला खनन रोकें, सीआइएसएफ करे शक्तियों का इस्तेमाल

    नयी दिल्ली में समीक्षा बैठक : अमित शाह का आदेश- अवैध कोयला खनन रोकें, सीआइएसएफ करे शक्तियों का इस्तेमाल

    इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू का दावा- अमेरिका ही नहीं, भारत भी हमारे साथ

    इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू का दावा- अमेरिका ही नहीं, भारत भी हमारे साथ

    ममता बनर्जी ने भाजपा सरकार पर लगाये कई आरोप, कहा- मुझे हाउस अरेस्ट कर रखा है

    ममता बनर्जी ने भाजपा सरकार पर लगाये कई आरोप, कहा- मुझे हाउस अरेस्ट कर रखा है