Ro no D15139/23

अपने गांव के विकास के लिए योजना बनाकर भागीदार बनिये-राज्यपाल रामेन डेका

राज्यपाल ने निर्वाचित जन प्रतिनिधियों और सरपंचों से की मुलाकात

कोरबा 12 जुलाई 2025/
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रामेन डेका ने कोरबा जिले के आकांक्षी ब्लाक कोरबा और पोंड़ीउपरोड़ा के ब्लाक स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर महत्वपूर्ण इंडिकेटर की समीक्षा करने के साथ-साथ क्षेत्र के निर्वाचित जन प्रतिनिधियों और सरपंचों से भी मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि आप निर्वाचित जन प्रतिनिधि हैं और गांव व अपने क्षेत्र से सीधे जुड़े होते हैं, आप प्रथम स्तंभ हैं इसलिए आपको चाहिये कि आप अपने क्षेत्र की आवश्यकताओं को ध्यान रखकर योजना बनाएं, जो भी समस्याएं हैं उनको चिन्हांकित करें और आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए कलेक्टर से मिलकर उनसे चर्चा करें। राज्यपाल ने कहा कि 15 वें वित्त से प्राप्त होने वाली राशि का सदुपयोग गांव के विकास के लिए किया जाये। उन्होंने निर्वाचित जन प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे अपने गांव से जुड़कर रहें और नजर रखें कि जिन उद्देश्यों के लिए गांव में योजना का क्रियान्वयन हुआ है उसका संचालन सही ढंग से हो रहा है या नहीं। उन्होंने गांव में स्वच्छता, पेयजल उपलब्धता, जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण और असाक्षर महिलाओं को साक्षर बनाने तथा पीएम आवास योजना अन्तर्गत हितग्राहियों को आवास निर्माण समय पर पूरा करने के लिये जन प्रतिनिधियों की भूमिकाओं को महत्वपूर्ण बताते हुए निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर निर्वाचित जनप्रतिनिधियों जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सरपंचों द्वारा महामहिम राज्यपाल का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। इस दौरान कलेक्टर श्री अजीत वसंत, पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी, डीएफओ श्री कुमार निशांत, जिला पंचायत सीईओ श्री दिनेश कुमार नाग तथा जन प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

  • Related Posts

    विभिन्न पुरस्कारों हेतु 05 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित

      कोरबा 24 जुलाई 2026/छत्तीसगढ़ शासन,खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा खिलाड़ियों/प्रशिक्षकों/निर्णायकों को शहीद राजीव पाण्डेय पुरस्कार, शहीद कौशल यादव पुरस्कार, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार, शहीद विनोद चौबे सम्मान, शहीद…

    Read more

    मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना अंतर्गत 14 जुलाई की काउंसलिंग निरस्त

      कोरबा, 24 जुलाई 2026/आयुक्त, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास रायपुर द्वारा मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना (यथा संशोधित-2021) अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 6वीं…

    Read more

    NATIONAL

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच