Ro no D15139/23

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सर्व यादव समाज द्वारा गोविंदा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसकी तैयारियां अंतिम दौर में है।

कवर्धा
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सर्व यादव समाज द्वारा गोविंदा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसकी तैयारियां अंतिम दौर में है। जिसके लिए प्रतिदिन शहर के श्रीराधाकृष्ण बड़े मंदिर में समाज के सदस्यों की बैठक आयोजित की जा रही है। बैठक में अब तक कई निर्णयों पर सहमति बना जा चुकी है। वहीं आयोजन में अतिथि सहित अन्य निर्णय होना बाकी है। सर्व यादव समाज के जिला सचिव प्रकाश यादव (टिब्लू) ने बताया कि आयोजन में सभी समाज व वर्ग के लोग शामिल रहते है। हर वर्ष सभी के सहयोग से कार्यक्रम होता आ रहा है। इस साल भी बेहतर आयोजन होगा। अायोजन में इस बार मूर्ति स्थापना जन्माष्टमी के एक दिन पहले होगी। जिसे महिला समाज की अगुवाई में होगा। साथ ही अगले दिन पूजा प्रतिष्ठा होगी। इस बीच महिला समाज द्वारा रंगोली, कुर्सी दौड़, मटका फोड़ सहित अन्य आयोजन होगा। कार्यक्रम के विजेताओं को सम्मानित भी किया जाएगा। गोविंदा उत्सव दही लूट का आयोजन 17 अगस्त को होगा। बताया कि दही लूट में इस साल भी आसपास के गांवों से यादव समाज के सदस्य शामिल रहंेगे। बैठक में जिला अध्यक्ष राकेश यदू, पूर्व पार्षद संतोष यादव, विजय यादव, पवन यादव, आयुष, चेतन, अंश, आकाश, जतिन यादव, राहुल यादव, राजकुमार, निलेश,लक्की, राजिन सहित समाज के लोग शामिल रहे।
12 बजे निकलेगी रैली
रैली दोपहर 12 बजे राधाकृष्ण बड़े मंदिर से रवाना होगा। जो शहर के करपात्री चौक, सराफा लाइन, गुरुनानक गेट, गांधी मैदान, सिग्नल चौक, अंबेडकरचौक, राजमहलचौक, पंचमुखी बूढ़़ामहादेव मंदिर, कचहरी पारा, यूनियन चौक होते हुए पुन: मंदिर में समापन होगा। उन्होंने बताया कि इस साल भी रैली जल्दी पूर्व वर्षो की तरह जल्दी निकाली जाएगी। ताकि समय पर समापन हो।
विवाद से बचने सलाह
बैठक के दौरान इस बात पर विशेष चर्चा की गई। सचिव प्रकाश ने बताया कि रैली के दौरान कई बार असामाजिक तत्व शामिल होकर विवाद करते है। इससे बचने के लिए यादव समाज के सभी सदस्यों को विशेष ऐतिहात बरतने कहा गया है। दही लूट में शामिल समाज के लेागों को सीधे पुलिस थाने में संबंधित के खिलाफ शिकायत करने भी सलाह दिया गया।

  • Related Posts

    भोले की भक्ति में विधायक भावना बोहरा संग दौड़े कांवड़िये, 151 किमी की यात्रा के चौथे दिन गौरकांपा से मोहतरा पहुँची कांवड़ यात्रा, क्षेत्र में हुआ भव्य स्वागत

    माँ नर्मदा मंदिर, अमरकंटक से भोरमदेव मंदिर तक विधायक भावना बोहरा और 600 कांवड़ियों की 151 किलोमीटर की पावन कांवड़ पदयात्रा चौथे दिन भी आस्था, भक्ति, अनुशासन और अद्भुत ऊर्जा…

    Read more

    गुरुकुल में छात्र संसद का गठन एवं शपथ ग्रहण समारोह संपन्न 

    हरेली के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम भी सुचारू रूप से संपन्न कवर्धा/ नगर की प्रतिष्ठित संस्था गुरुकुल पब्लिक स्कूल में चयनित शाला नायक नायिका व आजाद ,भगत, टैगोर ,विनोबा सदनों…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ