Ro no D15139/23

धमतरी में सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर भव्य यूनिटी मार्च का आयोजन

देश की एकता और अखंडता के संदेश के साथ आमदी से गांधी चौक तक निकली पदयात्रा

धमतरी, 08 नवम्बर 2025/ लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर जिले के नगर पंचायत आमदी में आज भव्य यूनिटी मार्च (पदयात्रा) का आयोजन किया गया। पदयात्रा आमदी से प्रारंभ होकर पोटियाडीह, मुजगहन, रत्नाबांधा, छत्रपति शिवाजी चौक, शास्त्री चौक होते हुए गांधी चौक पर संपन्न हुई।
इस अवसर पर राजस्व मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री टंकराम वर्मा, लोकसभा सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, विधायक कुरूद श्री अजय चंद्राकर, महापौर धमतरी श्री रामू रोहरा, पूर्व विधायक श्रीमती रंजना साहू, श्री इंदर चोपड़ा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरूण सार्वा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण, स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए।
पदयात्रा के दौरान मार्ग में स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण की गई। साथ ही नुक्कड़ सभा और संवाद कार्यक्रम जैसी गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनमें एकता, सद्भाव और राष्ट्रीय एकजुटता का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर प्रभारी मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने कहा कि “सरदार पटेल की जयंती पर आयोजित यूनिटी मार्च देश की एकता, अखंडता और विकास का प्रतीक है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के ‘विकसित भारत’ के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना ही इस आयोजन का उद्देश्य है।”
सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने कहा कि “सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर अखंड भारत का निर्माण किया। आज उनकी जयंती पर हम सबको उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लेना चाहिए।”
विधायक श्री अजय चंद्राकर ने कहा कि “यूनिटी मार्च समाज में राष्ट्रीय एकता और भाईचारे की भावना को मजबूत करता है। युवाओं को सरदार पटेल के राष्ट्रनिर्माण में योगदान से प्रेरणा लेनी चाहिए।”
महापौर श्री रामू रोहरा ने कहा कि “नगर में इस प्रकार के आयोजन नागरिक सहभागिता और जनजागरूकता को बढ़ाते हैं। यह धमतरी जिले की सामूहिक एकजुटता का प्रतीक है।”
कार्यक्रम के अंत में सभी जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने ‘रन फॉर यूनिटी’ के संकल्प के साथ राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर नशामुक्ति की भी शपथ दिलाई गई और अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। साथ ही लॉन टेनिस में राज्य स्तरीय पुरस्कार प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं उपस्थित गणमान्य नागरिकों, स्कूली बच्चों आदि को एकता की शपथ दिलाई गई।

  • Related Posts

    महतारी वंदन योजना में पहली बार ई-केवाईसी अनिवार्य,

    धमतरी जिले में 2.70 लाख पात्र महिला हितग्राहियों का होगा ई-केवाईसी धमतरी, 4 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) राज्य शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना के अंतर्गत अब सभी महिला…

    Read more

    बड़ौदा आर-सेटी धमतरी द्वारा निशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण, 7 अप्रैल से होगा शुभारंभ

      धमतरी, 04 अप्रैल 2026/ जिले के युवाओं को तकनीकी रूप से दक्ष बनाने एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बड़ौदा आर-सेटी धमतरी द्वारा निशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?