Ro no D15139/23

रामसर स्थल कोपरा जलाशय में ‘ग्रीन ड्राइव’ अभियान

*फलदार पौधों के रोपण से बढ़ेगा हरित क्षेत्र*

 

रायपुर, 10 जुलाई 2026/ छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध रामसर स्थल कोपरा जलाशय में पर्यावरण संरक्षण और जैवविविधता को बढ़ावा देने के लिए एक विशेष ‘ग्रीन ड्राइव’ अभियान चलाया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जलाशय के आसपास के हरित क्षेत्र (ग्रीन कवर) का विस्तार करना और स्थानीय व प्रवासी पक्षियों के लिए एक सुरक्षित तथा अनुकूल प्राकृतिक आवास विकसित करना है।

 

*संयुक्त तत्वावधान में हुआ आयोजन*

 

इस अभियान का आयोजन छत्तीसगढ़ राज्य वेटलैंड प्राधिकरण और बिलासपुर वनमंडल के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ आर्द्रभूमि (वेटलैंड) के प्रबंधन को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।

 

*भारी जनभागीदारी और छात्रों का उत्साह*

 

अभियान की सबसे बड़ी विशेषता इसमें देखने को मिली व्यापक जनभागीदारी रही। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि ने ग्रामीणों के साथ मिलकर इस मुहिम में हिस्सा लिया। शासकीय माध्यमिक विद्यालय, कोपरा के छात्र-छात्राओं ने अत्यंत उत्साहपूर्वक विभिन्न प्रकार के फलदार पौधों का रोपण किया। रोपे गए ये फलदार पौधे आने वाले समय में यहाँ आने वाले प्रवासी और स्थानीय पक्षियों के साथ-साथ अन्य वन्यजीवों के लिए प्राकृतिक भोजन का मुख्य स्रोत बनेंगे, जिससे क्षेत्र का पारिस्थितिकी तंत्र (इकोसिस्टम) और अधिक समृद्ध होगा।

 

*संरक्षण का लिया संकल्प, अन्य गांवों तक होगा विस्तार*

 

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने पर्यावरण तथा आर्द्रभूमि के संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया। सभी ने केवल पौधे लगाने तक ही सीमित न रहकर, उनकी नियमित देखभाल करने और उन्हें सुरक्षित रखने का भी वचन दिया।

 

जलाशय के आसपास के ग्रामीणों से मिले इस रिस्पॉन्स को देखते हुए प्रशासन ने ग्रीन ड्राइव अभियान का दायरा बढ़ाने का फैसला किया है। अब इस अभियान को कोपरा जलाशय से जुड़े अन्य सीमावर्ती गांवों तक भी विस्तारित किया जाएगा। इस पहल से स्थानीय समुदाय की भागीदारी बढ़ेगी, जिससे जलवायु परिवर्तन के खतरों को कम करने और आर्द्रभूमि प्रबंधन को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

 

*नागरिकों से सहयोग की अपील*

 

छत्तीसगढ़ राज्य वेटलैंड प्राधिकरण ने प्रदेश के सभी नागरिकों से इस तरह के जन-अभियानों से जुड़ने का आह्वान किया है। प्राधिकरण ने अपील की है कि लोग अपने स्तर पर अधिक से अधिक पौधे लगाएं, उनकी जिम्मेदारी लें और श्हरित छत्तीसगढ़श् के सपने को साकार करने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

  • Related Posts

    नशे से दूर रहकर युवा बनें विकास की ताकत : कलेक्टर अबिनाश मिश्रा

    विद्यार्थियों से संवाद कर कलेक्टर ने समझाए नशे के दुष्परिणाम, दिलाई नशामुक्ति की शपथ   धमतरी, 22 अगस्त 2026। “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के तहत शुक्रवार को स्वामी…

    Read more

    महतारी वंदन से सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की मातृशक्ति : मुख्यमंत्री साय

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पत्रकार निशा द्विवेदी की पुस्तक ‘महतारी वंदन अभिनंदन’ का किया विमोचन   *महतारी वंदन योजना से महिलाओं के जीवन में आए सकारात्मक बदलावों की…

    Read more

    NATIONAL

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से