Ro no D15139/23

रजत जयंती पर्व में हरी-भरी पहल, असनींद से बरबसपुर तक वन संरक्षण और जागरूकता के विविध कार्यक्रम

रायपुर, 4 दिसंबर 2025 (IMNB NEWS AGENCY) रजत जयंती पर्व के अवसर पर बलौदाबाजार जिले में वन विभाग द्वारा श्रृंखलाबद्ध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, जैव-विविधता संवर्धन और स्थानीय समुदायों में जागरूकता बढ़ाना रहा।

*असनींद में “वन हर्बल उत्सव”*

वन परिक्षेत्र सोनाखान अंतर्गत ग्राम असनींद के बजरंग चौक में “वन हर्बल उत्सव” का आयोजन किया गया। वन परिक्षेत्र अधिकारी एवं उनकी टीम ने ग्रामीणों को औषधीय पौधों की पहचान, उनके उपयोग, तेंदूपत्ता तथा अन्य लघु वनोपज के संग्रहण, प्रक्रिया और समर्थन मूल्य पर खरीद से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। इसके साथ ही जन-हितैषी योजनाओं से भी अवगत कराया।

*कृष्ण कुंज, बलौदाबाजार में वृक्षारोपण*

जनप्रतिनिधि, स्कूली छात्राएँ और शिक्षक बड़ी संख्या में कृष्ण कुंज में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल हुए। उप वनमण्डलाधिकारी ने पर्यावरण संरक्षण, जलवायु संतुलन, किसान वृक्ष मित्र योजना और वृक्षों के महत्व पर प्रेरक संदेश दिया।

*स्वामी आत्मानंद स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता*

रजत जयंती पर्व के तहत स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यमिक स्कूल, बलौदाबाजार में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने “वन एवं पर्यावरण संतुलन”, “जैव विविधता”, “ग्लोबल वार्मिंग” और “वन संरक्षण में सूचना प्रौद्योगिकी” जैसे विषयों पर आकर्षक रंगोली कृतियाँ बनाईं। कार्यक्रम में वन विभाग के संबंधित अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

*डाढ़ाखार में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान*

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला डाढ़ाखार में वन परिक्षेत्र अधिकारी बल्दाकछार के नेतृत्व में वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इसमें सरपंच, वन प्रबंधन समिति अध्यक्ष,शिक्षक और ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने पर्यावरण संरक्षण और छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत के सम्मान का संदेश दिया।

*बरबसपुर में पक्षी महोत्सव*

वन परिक्षेत्र बल्दाकछार के ग्राम बरबसपुर में आयोजित “पक्षी महोत्सव” में स्थानीय बाँध में पाई जाने वाली पक्षी प्रजातियों की जानकारी दी गई। वन प्रबंधन समिति अध्यक्ष एवं ग्रामीणों को पक्षी संरक्षण की अहमियत से अवगत कराया गया। रजत जयंती पर्व पर आयोजित ये सभी कार्यक्रम पर्यावरणीय जागरूकता और सामुदायिक सहभागिता को सशक्त बनाने की दिशा में सराहनीय पहल साबित हुए।

  • Related Posts

    माय भारत धमतरी का आयोजन: “विकसित भारत के लिए नशा मुक्त युवा” थीम पर 27 जुलाई को होंगी विभिन्न प्रतियोगिताएं

    धमतरी, 26 जुलाई 2026। युवाओं को नशा मुक्ति के प्रति जागरूक करने और विकसित भारत के निर्माण में उनकी सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से माय भारत (MY Bharat) धमतरी…

    Read more

    प्रयास आवासीय विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा लगाया गया फूड स्टॉल

    राजनांदगांव 26 जुलाई 2026। प्रयास आवासीय विद्यालय राजनांदगांव में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं व्यवहारिक शिक्षा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों द्वारा फूड स्टॉल का…

    Read more

    NATIONAL

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार