Ro no D15139/23

समूह की महिलओं ने ली लेखांकन, जीएसटी और टीडीएस प्रशिक्षण

समापन कार्यक्रम में पहुंचे कलेक्टर श्री मिश्रा, प्रशिक्षण अवधि बढ़ाने के लिए सकारात्मक कार्यवाही करने किया आश्वस्त

धमतरी, 06 जून 2025/ स्व सहायता समूह की महिलाओं का रोजगार सृजन के उद्देश्य से बड़ौदा आरसेटी में 5 दिवसीय लेखांकन, जीएसटी, टीडीएस और आयकर प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। आज इस प्रशिक्षण के समापन कार्यक्रम में कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा पहुंचे और प्रशिक्षणार्थी महिलाओं से चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण में दिए गए जानकारियां समूह की कार्यप्रणाली में शामिल करने में आसानी होगी। इस दौरान कलेक्टर श्री मिश्रा को प्रशिक्षणार्थियों द्वारा प्रशिक्षण अवधि को बढ़ाने के लिए निवेदन किया गया। इस पर कलेक्टर ने सकारात्मक कार्यवाही करने का आश्वस्त भी किया।
प्रशिक्षण में सीए श्री आशुतोष मिश्रा ने जीएसटी पंजीयन की विधि और टीडीएस रिटर्न के प्रकार के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। वहीं लेखांकन प्रशिक्षक श्री एस.के.पटेल ने बैंक समाधान विवरण व मूल्य ह्ास पर विस्तारपूर्वक जानकारी प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रशिक्षणार्थियों को दिया और इसका अभ्यास भी कराया। कार्यक्रम के अंत में सहाकारिता उपायुक्त श्री प्रदीप ठाकुर ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया। इस अवसर पर निदेशक बड़ौदा आरसेटी सुश्री अनिता टुडू, सहित जिला सहकारी संघ के प्राधिकृत अधिकारी श्री साहू, श्री ए.पी.गुप्ता, सहकारी निरीक्षक श्री ए.के.मिश्रा, चार्टर्ड एकाउंटेंट श्री आशुतोष मिश्रा, सहाकारी प्रशिक्षण महाविद्यालय रायपुर के व्याख्याता श्री एस.के.पटेल उपस्थित रहे।
गौरतलब है कि छ.ग. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ’’बिहान’’ के तहत कलेक्टर श्री मिश्रा के दिशा-निर्देश पर जिला प्रशासन व सहकारिता विभाग के जिला सहकारी संघ के संयुक्त तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के अंतर्गत यह कार्यक्रम बड़ौदा आरसेटी भवन में आयोजित किया गया।

  • Related Posts

    ड्रोन तकनीक से खेती को मिल रही नई दिशा दोनर समिति के ड्रोन से कृषक के खेत में किया गया कृषि दवाइयों का छिड़काव

    धमतरी, 28 जुलाई 2026/ जिले में कृषि कार्यों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने और किसानों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा ड्रोन तकनीक…

    Read more

    वीबीजी रामजी के तहत जिले के स्कूलों में होगा अधोसंरचना विकास का व्यापक विस्तार

    लगभग 200 बालिका शौचालय, किचन शेड, मल्टी स्पोर्ट्स सहित अनेक निर्माण कार्यों से सुदृढ़ होगी शैक्षणिक व्यवस्था धमतरी, 28 जुलाई 2026/ जिले के शासकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक…

    Read more

    NATIONAL

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends