Ro no D15139/23

हाथकरघा बुनकर हितग्राहियों को योजनाओं से मिल रहा लाभ – जिले में 40 सहकारी समितियां सक्रिय

राजनांदगांव 29 अप्रैल 2026। जिले में हाथकरघा बुनकरों को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से रोजगार एवं आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में लगातार प्रोत्साहन मिल रहा है। जिले में वर्तमान में 40 बुनकर सहकारी समितियां सक्रिय हैं, जिनके माध्यम से 2990 बुनकर हाथकरघा पर वस्त्र उत्पादन कर निरंतर रोजगार प्राप्त कर रहे हैं। वर्ष 2025-26 में कुल 273 बुनकर हितग्राहियों को 1 करोड़ 23 लाख 52 हजार रूपए की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई है। बुनकर वर्कशेड सह आवास योजनांतर्गत 6 समितियों के 23 हितग्राहियों को प्रति हितग्राही 2 लाख 50 हजार रूपए के मान से कुल 57 लाख 50 हजार रूपए की आर्थिक सहायता दी गई।
इसी प्रकार उन्नत उपकरण योजनांतर्गत 8 समितियों के 210 बुनकरों को 30 लाख 24 हजार रूपए की सहायता प्रदान की गई। नवीन बुनाई प्रशिक्षण योजना के तहत 1 समिति के 20 हितग्राहियों को 6 लाख 80 हजार रूपए का अनुदान दिया गया। अधोसंरचना विकास के अंतर्गत 2 समितियों को भवन निर्माण एवं मरम्मत हेतु 25 लाख 38 हजार रूपए की सहायता दी गई, वहीं अनुसंधान विकास योजना के तहत 1 समिति के 20 हितग्राहियों को 3 लाख 60 हजार रूपए प्रदान किए गए। इन योजनाओं से बुनकरों को आधुनिक संसाधन, प्रशिक्षण एवं बेहतर कार्य वातावरण मिल रहा है, जिससे उनकी आय में वृद्धि के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी सृजित हो रहे हैं।

  • Related Posts

    प्रोजेक्ट सक्षम के तहत छात्रावास अधीक्षिकाओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, बालिकाओं में जीवन कौशल एवं आत्मविश्वास को मिलेगा बढ़ावा

    अम्बिकापुर 12 जुलाई 2026/ दि रूम टू रीड इंडिया एवं छत्तीसगढ़ जनजातीय एवं अनुसूचित जाति विभाग की संयुक्त पहल ष्प्रोजेक्ट सक्षम रू शिक्षा, आत्मविश्वास एवं समानताष् के अंतर्गत कन्या शिक्षा…

    Read more

    महतारी वंदन योजना की 29वीं किस्त जारी, जिले की 2.25 लाख से अधिक महिलाओं को मिला लाभ

    जून माह में 225115 हितग्राहियों के खातों में 20 करोड़ 86 लाख रुपये रुपए से अधिक अंतरित बच्चों की पढ़ाई, घरेलू जरूरतों और महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का बन रही…

    Read more

    NATIONAL

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    पीएम के संसदीय क्षेत्र में चार लाख लोग होंगे प्रभावित, कई योजनाएं अधर में लटकी

    पीएम के संसदीय क्षेत्र में चार लाख लोग होंगे प्रभावित, कई योजनाएं अधर में लटकी

    40 साल बाद न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले PM बने नरेंद्र मोदी, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

    40 साल बाद न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले PM बने नरेंद्र मोदी, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स