Ro no D15139/23

राजस्व प्रकरणों के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण हेतु विशेष अभियान

– एक सप्ताह में 1284 प्रकरणों का किया गया निराकरण, जनसामान्य को मिली राहत

राजनांदगांव 29 अप्रैल 2026। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में राजस्व प्रकरणों के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निराकरण के उद्देश्य से विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत विगत एक सप्ताह में कुल 1284 आवेदनों का अंतिम रूप से निराकरण करते हुए आम नागरिकों को बड़ी राहत प्रदान की गई। अभियान के अंतर्गत अविवादित नामांतरण के 793, अविवादित खाता विभाजन के 134, विवादित नामांतरण के 66, विवादित खाता विभाजन के 27, सीमांकन के 122, व्यपवर्तन के 79, वृक्ष कटाई के 2 तथा त्रुटि सुधार के 61 प्रकरणों का निराकरण कर अंतिम आदेश जारी किया गया है।
कलेक्टर ने कहा कि जिन प्रकरणों में सुनवाई पूर्ण हो चुकी है, उनमें बिना विलंब अंतिम आदेश जारी किए जाएं। उन्होंने सभी लंबित राजस्व प्रकरणों का निराकरण शासन द्वारा निर्धारित समय-सीमा में अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजस्व प्रकरणों के त्वरित एवं निष्पक्ष निराकरण से जनसामान्य को समय पर न्याय एवं आवश्यक राहत मिलती है, इसलिए इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। कलेक्टर ने राजस्व प्रकरणों की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए प्रगति की सतत समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं, ताकि निराकरण की प्रक्रिया और अधिक प्रभावी एवं परिणाममूलक बन सके।

  • Related Posts

    सेवा सेतु पोर्टल: पारदर्शी, तेज और आसान हुई सरकारी सेवाओं की व्यवस्था

    *डिजिटल गवर्नेंस की दिशा में बड़ा बदलाव, अब घर बैठे मिलेंगी 441 शासकीय सेवाएं*   रायपुर, 06 अगस्त 2026/ डिजिटल सुशासन की दिशा में राज्य शासन ने एक ऐतिहासिक पहल…

    Read more

    नक्सल साये से निकलकर शिक्षा की ओर बढ़ता सुकमा

    *पालक कनेक्ट अभियान से संवर रहा बच्चों का भविष्य*   रायपुर, 6 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ में पालक कनेक्ट (पालक-शिक्षक संवाद) अभियान के माध्यम से सरकारी स्कूलों के बच्चों का भविष्य…

    Read more

    NATIONAL

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई