Ro no D15139/23

स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान – प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस का आयोजन

राजनांदगांव 25 सितम्बर 2025। स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।  इसके तहत 24, 25 एवं 26 सितम्बर 2025 को स्वास्थ्य केन्द्रों में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस का आयोजन किया गया है। पहले दिवस प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लाल बहादुर नगर में प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुपमा अस्थाना एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तुमड़ीबोड में प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. लक्ष्मी बग्गा  ने गर्भावस्था की दूसरी और तिमाही में सभी उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं का स्वाथ्य जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। साथ ही स्वास्थ्य केन्द्रों में गर्भवती माताओं को आवश्यक उपचार की सुविधा प्रदान की गई। इस अभियान में विशेष रूप से उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की समय पर पहचान और उनके समुचित उपचार पर जोर दिया गया है। अभियान के तहत सेवाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला चिकित्सालय, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों तथा चिन्हांकित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में आवश्यक सभी तैयारियां की गई है। अभियान के सफल संचालन के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा विभिन्न स्वास्थ्य केन्द्रों का निरीक्षण किया जा रहा है और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान अंतर्गत जिले में गर्भवती माताओं को गुणवत्तापूर्ण प्रसव पूर्व देखभाल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रत्येक माह की 9 एवं 24 तारीख को विशेष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की नि:शुल्क जांच, उपचार एवं परामर्श प्रदान करना है। अभियान अंतर्गत उन महिलाओं की जांच की जाती है, जिनका पहला प्रसव ऑपरेशन से हुआ हो, पहले गर्भपात या मृत शिशु का जन्म हुआ हो, जिनका वजन व ऊचांई कम हो, कम उम्र में गर्भधारण किया हो, गंभीर एनीमिया, उच्च रक्तचाप, मधुमेह या किसी अन्य गंभीर बीमारी से ग्रसित हो। आवश्यकता अनुसार महिलाओं को सोनोग्राफी जांच कराये जाने की सलाह दी गई, जिससे गर्भवती महिलाओं की निदानिक स्थिति के अनुसार उचित देखभाल संभव हो सके। अभियान के तहत मातृ मृत्यु दर में कमी लाने और सुरक्षित मातृत्व सुनिश्चित कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हंै।

  • Related Posts

    शासन द्वारा व्यवस्था को अधिक जवाबदेह बनाने के लिए सेवा सेतु की पहल महत्वपूर्ण : कलेक्टर

    आधार, सेवा सेतु, सीएससी संचालकों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन*   *- आरजेएन, एमएमएसी एवं केसीजी जिले के आधार, सेवा सेतु, सीएससी संचालक हुए शामिल*   *-…

    Read more

    काउंसलिंग प्रक्रिया अपरिहार्य कारणों से निरस्त

    राजनांदगांव 24 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना के तहत वर्ष 2026-27 में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए 14 जुलाई 2026 को सभी जिलों में…

    Read more

    NATIONAL

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार