Ro no D15139/23

सीएम हेल्पलाइन 1076 से हिमाद्री निराला को मिला उज्ज्वला गैस कनेक्शन

*दो दिनों में हुआ शिकायत का निराकरण, हितग्राही ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति जताया आभार*

 

रायपुर, 16 जुलाई 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए लगातार प्रयासरत है। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 इसी दिशा में एक भरोसेमंद माध्यम बनकर उभरी है, जहां प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है।

 

इसी क्रम में जांजगीर-चांपा जिले में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 के माध्यम से श्रीमती हिमाद्री निराला की प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से संबंधित समस्या का महज दो दिनों में समाधान कर उन्हें गैस कनेक्शन उपलब्ध कराया गया।

 

श्रीमती हिमाद्री निराला ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत गैस कनेक्शन प्राप्त करने के लिए बिर्रा इंडेन ग्रामीण वितरक के यहां आवेदन किया था। आवेदन स्वीकृत होने के बावजूद उन्हें गैस कनेक्शन नहीं मिल पाया। समस्या के समाधान के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में शिकायत दर्ज कराई।

 

शिकायत प्राप्त होते ही खाद्य विभाग द्वारा मामले की जांच की गई। जांच में पाया गया कि श्रीमती निराला वर्तमान में ग्राम दुरुग, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ में निवास कर रही हैं। उनका आवेदन पूर्व में स्वीकृत हो चुका था, लेकिन हितग्राही से संपर्क नहीं हो पाने के कारण गैस कनेक्शन की स्थापना की प्रक्रिया पूर्ण नहीं हो सकी थी।

 

शिकायत दर्ज होने के बाद कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में खाद्य विभाग ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए हितग्राही से संपर्क स्थापित किया। आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण कर मात्र दो दिनों के भीतर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत उन्हें गैस कनेक्शन उपलब्ध करा दिया गया।

 

गैस कनेक्शन प्राप्त होने पर श्रीमती हिमाद्री निराला ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय तथा जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 के माध्यम से उनकी लंबे समय से लंबित समस्या का बेहद कम समय में समाधान हुआ। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था आम नागरिकों को शासन से त्वरित राहत दिलाने का प्रभावी और भरोसेमंद माध्यम बन चुकी है।

  • Related Posts

    आस्था की रेल से अयोध्या धाम रवाना हुए 850 श्रद्धालु, रामलला के साथ काशी विश्वनाथ के भी करेंगे दर्शन

      श्री रामलला दर्शन योजना के तहत अब तक 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए प्रभु श्रीराम के दर्शन कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा,…

    Read more

    कृषक उन्नति योजना से बदली किसान दिलीप की तकदीर

    आधुनिक कृषि यंत्रों से संवार रहे क्षेत्र की खेती धान की बेहतर आय को खेती के आधुनिकीकरण में लगाया, 28 एकड़ में पैडी ट्रांसप्लांटर से कराई रोपाई दो पैडी ट्रांसप्लांटर…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ