Ro no D15139/23

हाईस्कूल मुख्य परीक्षा 2026 का हिन्दी विषय पेपर शांतिपूर्वक संपन्न कुल 9637 पंजीकृत परीक्षार्थीयों में 9359 हुए शामिल

अंबिकापुर 21 फरवरी 2026/  छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल, रायपुर द्वारा संचालित हाईस्कूल सर्टिफिकेट मुख्य परीक्षा 2026 अंतर्गत दिनांक 21 फरवरी 2026 को हिन्दी विषय की परीक्षा जिले के 75 परीक्षा केन्द्रों में सफलतापूर्वक एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

कलेक्टर  अजीत वसंत द्वारा गठित उड़नदस्ता दल ने विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण किए गए प्रमुख केन्द्रों में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केदारपुर, कन्या दरिमा, बालक दरिमा, सखौली, धौरपुर, जोरी, डूमरडीह, पडौली, पुहपुटरा, कन्या लखनपुर, उदयपुर, कन्या सीतापुर, प्रतापगढ़, बालक बतौली, कन्या बतौली, क्रिश्चियन सूर्यापारा सीतापुर एवं डी. हिलाक्स पब्लिक स्कूल अम्बिकापुर शामिल हैं।

इसी प्रकार जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा गठित उड़नदस्ता दल ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खलिबा, गांधीनगर, कन्या शिक्षा परिसर केदारपुर, सेंट जेवियर्स एवं होलीक्रास कॉन्वेंट विद्यालय का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान परीक्षा व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। सभी केन्द्रों में परीक्षा निर्धारित समयानुसार, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित रूप से संचालित होना पाया गया।

जिला शिक्षा अधिकारी, अम्बिकापुर द्वारा होलीक्रास कॉन्वेंट विद्यालय के प्राचार्य को निर्देशित किया गया कि विद्यार्थियों के आधार आईडी, जन्म प्रमाण पत्र, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र शत-प्रतिशत तैयार कराना सुनिश्चित करें, जिससे विद्यार्थियों को भविष्य में किसी प्रकार की प्रशासनिक असुविधा का सामना न करना पड़े।

हाईस्कूल परीक्षा से संबंधित पंजीकृत कुल 9637 परीक्षार्थी थे जिसमें परीक्षा में 9359 सम्मिलित हुए, वहीं 278 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे

जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं। साथ ही आगामी परीक्षाओं के लिए भी सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं।

  • Related Posts

    किसानों को खाद-बीज की नहीं हो रही कमी सहकारी समितियों में पर्याप्त भंडारण एवं वितरण जारी

    9,285 मीट्रिक टन खाद और 6,836 क्विंटल बीज का भंडारण 3,681 मीट्रिक टन उर्वरक वितरित, 10 हजार से अधिक किसानों को मिला 37 करोड़ 79 लाख रुपये का कृषि ऋण…

    Read more

    दिव्यांगजनों के लिए विशेष प्रमाणीकरण एवं यूडीआईडी शिविर की संशोधित तिथियां जारी 24 जून को बगीचा में होगा शिविर आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचने की अपील

      जशपुरनगर 17 जून 2026/ कलेक्टर  रोहित व्यास के निर्देशानुसार जिले में दिव्यांगजनों के प्रमाणीकरण एवं यूनिक डिसएबिलिटी आईडी (यूडीआईडी) कार्ड निर्माण हेतु आयोजित किए जाने वाले शिविरों की पूर्व निर्धारित…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    पीएम मोदी को मिला स्लोवाकिया का सर्वोच्च सम्मान; किसी भी देश द्वारा दिया गया यह 33वां वैश्विक पुरस्कार

    पीएम मोदी को मिला स्लोवाकिया का सर्वोच्च सम्मान; किसी भी देश द्वारा दिया गया यह 33वां वैश्विक पुरस्कार

    ट्रंप का दावा: ईरान परमाणु हथियार न रखने पर हुआ सहमत

    ट्रंप का दावा: ईरान परमाणु हथियार न रखने पर हुआ सहमत