Ro no D15139/23

प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बरगीडीह हुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उन्नत लुण्ड्रा विधायक ने मोबाइल मेडिकल यूनिट को हरि झंडी दिखाकर किया रवाना

अंबिकापुर 21 फरवरी 2026/  जिले के विकासखण्ड लुण्ड्रा के अंतर्गत ग्राम बरगीडीह में आज स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बरगीडीह का उन्नयन कर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के रूप में लोकार्पित किया गया। साथ ही पी.एम. जनमन कार्यक्रम के तहत मोबाइल मेडिकल यूनिट को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।

इस अवसर पर लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष निरूपा सिंह ने की। विशिष्ट अतिथियों में जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवनारायण यादव, सतीश जायसवाल, संजय गुप्ता, बी.डी.सी. मो. हलीम फिरदौसी, जयंतनाथ सिंह, जनपद सदस्य कुसुम कांता, सरपंच बरगीडीह संगीता पैकरा, सरपंच खाराकोना तुलेश्वर पैकरा सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पी. एस. मार्को एवं खण्ड चिकित्सा अधिकारी धौरपुर डॉ. राघवेन्द्र चौबे सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

विधायक  प्रबोध मिन्ज ने अपने संबोधन में कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के रूप में उन्नयन से क्षेत्रवासियों को बेहतर एवं विस्तृत स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी। आने वाले समय में स्टॉफ की संख्या में वृद्धि एवं विशेषज्ञ सेवाओं के विस्तार से स्थानीय ग्रामीणों को जिला अस्पताल तक लंबी दूरी तय करने की आवश्यकता कम होगी। उन्होंने क्षेत्र में सड़क, पुल-पुलिया निर्माण, हायर सेकेण्डरी स्कूल स्थापना तथा विभिन्न स्थानों पर एनीकेट निर्माण जैसे विकास कार्यों की भी जानकारी दी।

पी.एम. जनमन कार्यक्रम के अंतर्गत प्रारंभ की गई मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से विकासखण्ड लुण्ड्रा के दूरस्थ एवं पहुँचविहीन आदिवासी अंचलों में नियमित स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जाएंगी। इससे ग्रामीणों को उनके ग्राम स्तर पर ही जांच, परामर्श एवं प्राथमिक उपचार की सुविधा उपलब्ध होगी। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन से किसानों को मिल रहा संबल उन्नत मक्का बीज और कृषि आदानों से शुभम दुबे की फसल उत्पादन एवं आय में होगी वृद्धि

      अम्बिकापुर 11 अगस्त 2026/    किसानों की आय बढ़ाने, खेती की लागत कम करने तथा मोटे अनाजों के उत्पादन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा राष्ट्रीय खाद्य…

    Read more

    सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता मेें शिशु संरक्षण माह के सफल क्रियान्व्यन हेतु जिला टॉस्क फोर्स की बैठक संपन्न

    राजनांदगांव 11 अगस्त 2026। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में शिशु संरक्षण माह के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला टॉस्क फोर्स…

    Read more

    NATIONAL

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल