Ro no D15139/23

अस्पतालों, स्कूलों, कॉलेजों के आसपास न बिकें नशे की सामग्रियां

*कलेक्टर श्री मिश्रा की अध्यक्षता में आहूत की गई जिला स्तरीय नशामुक्ति समिति की बैठक*

धमतरी 29 अप्रैल 2025/ जिले के अस्पताल, स्कूलों और कॉलेजों के आसपास नशे की सामग्रियांं की बिक्री पर अब प्रभावी रोक लगेगी। ऐसा करने वाले दुकानदारों या ठेला संचालकों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही जिले में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार को रोकने के लिए छापेमार कार्रवाई भी होगी। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने इसके लिए सख्त निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। कलेक्टर ने आज नशामुक्त भारत अभियान के तहत जिला स्तरीय समिति की बैठक में यह निर्देश दिए। उन्होंने नशे अवैध कारोबार में शामिल लोगों की पहचान कर कठोर कार्रवाई करने, ऐसी दुकानों, संस्थाओं या घरां की सतत् निगरानी करने, नशे के हॉटस्पॉट की पहचान कर उनका निरीक्षण करने के भी निर्देश अधिकारियों को दिए। श्री मिश्रा ने जिले के स्कूलों, कॉलेजों और छात्रावासों में विद्यार्थियों को नशे से होने वाले दुश्प्रभावों के बारे में बताकर जागरूक करने का अभियान चलाने को भी कहा। उन्होंने इसके लिए छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों की विशेष कार्यशालाएं और सेमीनार आयोजित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने स्थानीय स्तर पर नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के लिए महिला स्वसहायता समूहों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, शिक्षकों, डॉक्टरों के साथ-साथ गणमान्य नागरिकों और जनप्रतिनिधियों की भी मदद लेने को कहा। श्री मिश्रा ने शासकीय जिला अस्पताल में संचालित स्पर्श क्लीनिक में नशे की लत से पीड़ित मरीजों के इलाज के साथ-साथ उनकी काउंसिलिंग करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने नशामुक्ति केन्द्रों में लाए गए पीड़ितों को परामर्श और निःशुल्क दवाई देने को भी कहा। कलेक्टर ने जिले में गांजा, अफीम, डोडा, चूरा, शराब, तम्बाखू व अन्य मादक पदार्थों के अवैध व्यापार पर व्यापक कार्रवाई करने को कहा।
बैठक में श्री मिश्रा ने जिले में संचालित भारत माता वाहिनियों के कामकाज में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने नशामुक्ति अभियान के लिए स्थानीय स्तर पर वॉलिंटियर्स का चिन्हांकन करने के भी निर्देश दिए, ताकि शहर से गांव तक नशे के विरूद्ध जनमानस में जागरूकता बढ़ाई जा सके। इस बैठक में समाज कल्याण, स्वास्थ्य, आबकारी, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग सहित नशामुक्ति केन्द्र के अधिकारी और कई समाज सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    आर.बी.सी. 6-4 के तहत आर्थिक सहायता स्वीकृत

      धमतरी 06 अप्रैल 2026/ कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा ने जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुई डूबने की घटनाओं में मृतकों के परिजनों को आर.बी.सी. 6-4 के तहत चार-चार लाख रुपये…

    Read more

    विधायक कुरूद  अजय चंद्राकर ने भखारा में लाइवलीहुड कॉलेज का किया उद्घाटन

      “हर युवा को कौशल से आत्मनिर्भर बनाना हमारा लक्ष्य” –  चंद्राकर युवाओं को मिलेगा कौशल का नया मंच धमतरी 06 अप्रैल 2026/ मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत लाइवलीहुड…

    Read more

    NATIONAL

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….