Ro no D15139/23

अवैध उत्खनन पपर प्रभावी कार्रवाई, माउंटेन मशीन जप्त

धमतरी 21 अगस्त 2025/- कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर खनिज विभाग द्वारा अवैध उत्खनन पर प्रभावी कार्यवाही की गई। ग्राम बोरसी एवं दोनर से गुजरने वाले पुल के नीचे महानदी किनारे रैंप निर्माण में अवैध रूप से प्रयुक्त हो रही 1 चैन माउंटेन मशीन (टाटा हिटाची Ex 200) को कार्रवाई करते हुए जप्त कर लिया गया। उक्त मशीन को सुरक्षित अभिरक्षा हेतु कम्पोजिट बिल्डिंग धमतरी में रखा गया है।

यह कार्यवाही खान एवं खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम 1957 तथा छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 के प्रावधानों के तहत की गई है। खनिज अधिकारी के निर्देशन में विभाग द्वारा लगातार निरीक्षण एवं कार्रवाई की जा रही है, जिससे अवैध खनन गतिविधियों पर प्रभावी रोकथाम हो रही है।

प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध उत्खनन में संलिप्त लोगों में हड़कंप मचा है और साथ ही यह संदेश गया है कि प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण एवं पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

खनिज विभाग ने आमजन से भी अपील की है कि यदि कहीं अवैध खनन की गतिविधि दिखाई दे तो इसकी सूचना तत्काल विभाग को दें, ताकि समय रहते उचित कार्यवाही की जा सके। जिला प्रशासन का यह प्रयास पारदर्शी शासन एवं जनहितैषी दृष्टिकोण का परिचायक है।

  • Related Posts

    बड़ौदा आर-सेटी धमतरी द्वारा निशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण, 7 अप्रैल से होगा शुभारंभ

      धमतरी, 04 अप्रैल 2026/ जिले के युवाओं को तकनीकी रूप से दक्ष बनाने एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बड़ौदा आर-सेटी धमतरी द्वारा निशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण…

    Read more

    डुबान प्रभावित उरपुटी में ग्रामीणों के बीच पहुंचे कलेक्टर: समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा

      कलेक्टर की चौपाल: उरपुटी में विकास, विश्वास और सहभागिता का सशक्त संदेश धमतरी, 4 अप्रैल 2026। डुबान प्रभावित ग्राम उरपुटी में शुक्रवार को जिला कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?