Ro no D15139/23

कलेक्टर के निर्देशों के परिपालन में ग्राम इंदामारा में मातृ मृत्यु के कारणों की जांच की गई

मातृ मृत्यु के संभावित कारणों को कम कर मातृ मृत्यु में कमी लाने के लिए दिए गए निर्देश
राजनांदगांव 28 अप्रैल 2025। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के निर्देशों के परिपालन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन तथा जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री संदीप ताम्रकार के नेतृत्व में जिला एवं विकासखंड स्तरीय टीम द्वारा राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम इंदामारा में मातृ मृत्यु के कारणों की जांच की गई, ताकि मातृ मृत्यु के संभावित कारणों को कम कर मातृ मृत्यु में कमी लायी जा सके।
उल्लेखनीय है कि राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम इंदामारा में मातृ मृत्यु की घटना सामने आने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा परिवारजनों से मिलकर इस संबंध में जानकारी ली। परिवारजनों ने बताया कि श्रीमती गंगेश्वरी साहू एपेक्स अस्पताल राजनांदगांव में नर्सिंग का कार्य करती थी। वहीं उनका गर्भावस्था से संबंधित जांच भी कराया जा रहा था। गर्भावस्था के दौरान सभी प्रकार की जांच समय पर हुई एवं हीमोग्लोबीन भी अच्छा था। 7 अप्रैल को छाती में दर्द की समस्या के कारण निजी चिकित्सालय में भर्ती किया गया, जहां से प्राथमिक उपचार पश्चात् इन्हें एम्स हॉस्पिटल रायपुर रेफर किया गया। एम्स हॉस्पिटल में 8 अप्रैल 2025 को सिजेरियन ऑपरेशन द्वारा 1.5 किलो की बच्ची का जन्म हुआ। कम वजन होने के कारण बच्ची को आईसीयू में भर्ती कर इलाज किया गया। प्रसव पश्चात माता के शरीर में अंदरूनी समस्या होने के कारण आईसीयू में भर्ती कर डायलिसिस एवं रक्ताधान भी किया गया, किंतु 13 अप्रैल को महिला की मृत्यु हो गई। टीम में जिला सलाहकार डॉ. स्नेहा जैन, बीईटीओ श्रीमती अमृता जैन, ग्रामीण चिकित्सा सहायक श्री आनंद बंसोड, सुपरवाइजर, एएनएम एवं आर.एच.ओ. उपस्थित शामिल थे।

  • Related Posts

    आत्मा योजना अंतर्गत छुरिया में कृषि प्रशिक्षण आयोजित

      राजनांदगांव 03 मार्च 2026। कृषि विभाग द्वारा आत्मा योजना के अंतर्गत विकासखंड मुख्यालय छुरिया में कृषि प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में दलहन एवं तिलहन फसलों की…

    Read more

    छुरिया विकासखंड के विभिन्न ग्रामों में विकास कार्यों के लिए 17 लाख 20 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान

    राजनांदगांव 02 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना अंतर्गत छुरिया विकासखंड के विभिन्न ग्रामों में विकास कार्यों…

    Read more

    NATIONAL

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी

    पटना महावीर मंदिर के ज्योतिषाचार्य ने तय किया ग्रहण और भद्रा काल के बीच होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

    पटना महावीर मंदिर के ज्योतिषाचार्य ने तय किया ग्रहण और भद्रा काल के बीच होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

    पीएम मोदी ने बेंजामिन नेतन्याहू से की बात, कहा- शांति बहाली के प्रयास तेज किए जाने चाहिए

    पीएम मोदी ने बेंजामिन नेतन्याहू से की बात, कहा- शांति बहाली के प्रयास तेज किए जाने चाहिए

    ईरान पर हमले से बढ़ी वैश्विक अनिश्चितता, पढ़ें पूर्व विदेश सचिव शशांक का आलेख

    ईरान पर हमले से बढ़ी वैश्विक अनिश्चितता, पढ़ें पूर्व विदेश सचिव शशांक का आलेख