Ro no D15139/23

सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत पिपरिया में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में 538 आवेदन प्राप्त, 120 का हुआ त्वरित निराकरण

कोरबा, 05 मई 2026/सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज ब्लॉक पोड़ी-उपरोड़ा के ग्राम पंचायत पिपरिया में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और विभिन्न विभागों के समक्ष अपनी समस्याएँ एवं मांगें प्रस्तुत कीं। कार्यक्रम का संचालन अनुभाग प्रमुख एवं एसडीएम पोड़ी-उपरोड़ा  मनोज बंजारे की उपस्थिति में किया गया।
शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में  माधुरी देवी तंवर, अध्यक्ष जनपद पंचायत पोड़ी-उपरोड़ा उपस्थित रहीं। उनके साथ श्री प्रकाश चंद जाखड़, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत पोड़ी-उपरोड़ा  वीरेंद्र श्याम, तहसीलदार तहसील पसान  जयप्रकाश डड़सेना, सीईओ जनपद पंचायत पोड़ी-उपरोड़ा  फूल कुंवर पावले एवं  ममता पुहुप, जनपद सदस्य पोड़ी-उपरोड़ा समाजसेवी श्री बच्चन साय कोराम तथा ग्राम पंचायत पिपरिया की सरपंच  अनिता मरावी सहित क्लस्टर के सभी 10 ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक तथा विभागीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
शिविर में अतिथियों के कर-कमलों से खाद्य विभाग द्वारा नवीन राशन कार्ड तथा कृषि विभाग द्वारा डीजल पंप का वितरण किया गया, जिससे हितग्राहियों में उत्साह और संतोष का वातावरण दिखाई दिया।
जनसमस्या निवारण शिविर में कुल 538 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 529 मांग संबंधी और 9 शिकायत संबंधी आवेदन शामिल थे। प्राप्त आवेदनों में से 120 आवेदनों का विभागीय टीम द्वारा स्थल पर ही तत्काल निराकरण कर दिया गया। शेष 418 आवेदन प्रक्रियाधीन हैं, जिन पर निर्धारित समयावधि में आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
सुशासन तिहार 2026 का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान और शासन की योजनाओं को सीधे लाभार्थियों तक पहुँचाना है। इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए पिपरिया में आयोजित यह शिविर अत्यंत सफल एवं जनहितकारी सिद्ध हुआ।

  • Related Posts

    नक्सल हिंसा प्रभावित 15 परिवारों को 2.25 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता

      मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल पर मिली राहत रायपुर, 8 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल और छत्तीसगढ़ नक्सलवाद पुनर्वास नीति के प्रभावी…

    Read more

    खाद्य मंत्री  बघेलआज दोपहर एक बजे ग्रेन एटीम का करेंगे ऑनलाइन शुभारंभ

      राज्य के तीन स्थानों में होगा शुरू रायपुर,8 अगस्त 2026/ खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री दयालदास बघेल आज 8 अगस्त को दोपहर एक बजे अन्नपूर्ति ग्रेन…

    Read more

    NATIONAL

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन