Ro no D15139/23

बालोद के खपरी एवं दल्लीराजहरा में सुशासन शिविर में ग्रामीणों और आम नागरिकों का उमड़ा हुजुम

*जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित कलेक्टर सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी हुए शामिल*

 

*खपरी में 3938 एवं राजहरा में 98 आवेदनों का किया गया निराकरण*

 

 

*रायपुर, 05 मई 2026/* सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत बालोद जिले के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन निरंतर जारी है। इसके अंतर्गत आज बालोद विकासखण्ड के ग्राम खपरी के अलावा नगर पालिका परिषद कार्यालय दल्लीराजहरा में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। जिले के ग्रामीण एवं नगरीय निकायों के अंतर्गत आज दोनों स्थानों में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर के दौरान हितग्राहियों को शासन के विभिन्न जनकल्याणकारी लाभान्वित किया गया।

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खपरी में आज आयोजित शिविर में उपस्थित जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारणी पुष्पेन्द्र चंद्राकर, उपाध्यक्ष श्री तोमन साहू, कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ श्री सुनील चंद्रवंशी, अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक एवं अन्य अतिथियों के द्वारा 05 हितग्राहियों को राशन कार्ड वितरण के अलावा 04 हितग्राहियों को मनरेगा जाॅब कार्ड, मत्स्य पालन प्रचार योजना के अंतर्गत 01-01 हितग्राहियों को मछली जाल एवं आइस बाॅक्स का वितरण किया गया।

इसी तरह प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत 04 हितग्राहियों को आवास पूर्णता प्रमाण पत्र एवं 13 स्कूली बच्चों का जाति प्रमाण पत्र बनाकर उन्हें वितरण किया गया। इसके अलावा शिविर में अतिथियों के द्वारा श्रवण बाधितों को श्रवण यंत्र एवं दिव्यांगजनों को छड़ी भी प्रदान किया गया।

ग्राम खपरी एवं नगर पालिका कार्यालय दल्लीराजहरा में आयोजित शिविर के दौरान गर्भवती माताओं को सुपोषण किट भेंटकर उनका गोदभराई के रस्म को पूरा किया गया। शिविर में कुपोषित बच्चों को सुपोषण किट प्रदान करने के अलावा किशोरी बालिकाओं को सेनेटरी नेपकीन एवं स्वच्छता किट भी वितरण किया गया। इसके अलावा नगर पालिका कार्यालय दल्लीराजहरा में आयोजित शिविर में हितग्राहियों को नया राशन कार्ड, आवास पूर्णता प्रमाण पत्र प्रदान करने के अलावा समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत हितग्राहियों को श्रवण यंत्र एवं छड़ी भी प्रदान किया गया।

इस दौरान कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने शिविर में उपस्थित बीमार व्यक्ति श्री रामलाल से मुलाकात कर खण्ड चिकित्सा अधिकारी को तत्काल इसका समुचित इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। ग्राम खपरी में आयोजित शिविर में आज विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 04 हजार 505 आवेदन प्राप्त हुए थे जिसमें से 03 हजार 938 आवेदनों को मौके पर निराकृत किया गया। इसी तरह नगर पालिका दल्लीराजहरा में आयोजित शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 501 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिसमें से 98 आवेदनों का निराकरण सुनिश्चित किया गया।

ग्राम खपरी में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारणी पुष्पेन्द्र चंद्राकर ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार के द्वारा समाज के सभी वर्गों के कल्याण हेतु अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। सुशासन तिहार के दौरान पूरा प्रशासनिक अमला आम जनता के बीच पहुँचकर शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की पड़ताल के साथ-साथ उनके मांगों एवं वास्तविक समस्याओं से रूबरू होने का प्रयास करता है। उन्होंने आम जनता से सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित जनसमस्या निवारण शिविरों में अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर शासन के जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने की भी अपील की।

जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री तोमन साहू ने सुशासन तिहार के आयोजन को शासन-प्रशासन के प्रतिनिधियों के लिए आम जनता के बीच पहुँचकर शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन का बहुत ही कारगर माध्यम बताया।

कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने आम नागरिकों को सुशासन तिहार के आयोजन के उद्देश्यों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए कहा कि राज्य शासन के निर्देशानुसार सुशासन तिहार के अंतर्गत आम जनता से प्राप्त सभी आवेदनों का निराकरण सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है।

नगर पालिका कार्यालय परिसर दल्लीराजहरा में आयोजित शिविर में मुख्य अतिथि राज्य एथेलेटिक संघ के उपाध्यक्ष श्री सौरभ लुनिया ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के कुशल नेतृत्व में राज्य की बागडोर संभालने के बाद सरकार आम जनता के बीच सीधे पहुँचने का प्रयास कर रही है। राज्य सरकार के उसी मंशा के अनुरूप आम जनता के बीच पहुँचकर उसके वास्तविक हालातों से वाकिफ होने तथा उसका समुचित निराकरण सुनिश्चित करने सुशासन तिहार 2026 का आयोजन किया गया है।

  • Related Posts

    नशे के खिलाफ प्रदेशव्यापी जनअभियान शुरू, 26 जून तक चलेगा नशा मुक्त भारत सप्ताह

      ‘‘नशा मुक्त भारत अभियान-विकसित भारत की पहचान’’ थीम पर होंगे जागरूकता कार्यक्रम *प्रमुख सचिव  शहला निगार ने दिलाई नशामुक्ति की शपथ, सभी विभागों की सहभागिता से चलाया जाएगा अभियान*…

    Read more

    सुपोषण वृक्ष–मुनगा’ बनेगा जनआंदोलन महिला एवं बाल विकास मंत्री  लक्ष्मी राजवाड़े ने जनप्रतिनिधियों से किया व्यापक पौधरोपण का आह्वान

    ‘ रायपुर, 18 जून 2026/ प्रदेश में कुपोषण की समस्या के समाधान और जनस्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी…

    Read more

    NATIONAL

    18 जून की टॉप 20 खबरें: ट्रंप का ऐलान- भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका देगा जवाब, राज्यसभा चुनाव आज, वनडे सीरीज भी इंडिया के नाम

    18 जून की टॉप 20 खबरें: ट्रंप का ऐलान- भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका देगा जवाब, राज्यसभा चुनाव आज, वनडे सीरीज भी इंडिया के नाम

    ईरान-अमेरिका में हुआ 14 पॉइंट समझौता, ट्रंप-पेजेश्कियान ने किए साइन, जानें किन-किन बातों पर बनी सहमति

    ईरान-अमेरिका में हुआ 14 पॉइंट समझौता, ट्रंप-पेजेश्कियान ने किए साइन, जानें किन-किन बातों पर बनी सहमति

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग