Ro no D15139/23

सेवा पखवाड़ा – 105 जनजातीय बाहुल्य ग्रामों में आदि सेवा केन्द्र का हुआ शुभारंभ

राजनांदगांव 18 सितम्बर 2025। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर आयोजित सेवा पखवाड़ा के प्रथम दिवस आदि सेवा पर्व अंतर्गत राजनांदगांव जिले के 105 जनजातीय बाहुल्य ग्रामों में आदि सेवा केन्द्र का शुभारंभ किया गया। इसके अंतर्गत छुरिया विकासखंड के 67 गांव, डोंगरगढ़ विकासखंड के 28 गांव, डोंगरगांव विकासखंड के 8 गांव तथा राजनांदगांव विकासखंड के 2 गांव में आदि सेवा केन्द्र की स्थापना की गई है। आदि कर्मयोगी अभियान के तहत शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित कराना है। आदि सेवा केन्द्र सिंगल विंडो समाधान केन्द्र के रूप में कार्य करेगी। जिससे ग्रामीणों को अपने छोटे-छोटे कार्यों के लिए विकासखंड एवं जिला मुख्यालय आने की आवश्यकता नहीं होगी। सेवा केन्द्रों के माध्यम से जनजातीय वर्ग को शत-प्रतिशत संतृप्तिकरण सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है। इनमें आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, आवासीय पट्टा तथा वन अधिकार पत्र सहित अन्य महत्वपूर्ण योजनाएं शामिल है। आदि सेवा केन्द्र केवल सुविधा केन्द्र नहीं है, बल्कि जनजातीय सशक्तिकरण का केन्द्र है, जिसका लक्ष्य 2 अक्टूबर तक सभी पात्र हितग्राहियों को शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित कराना है।

  • Related Posts

    सीएम हेल्पलाइन 1076 में प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के साथ समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण – कलेक्टर

    – कृषि चौपाल का आयोजन कर किसानों को शासन की योजनाओं की जानकारी देने के दिए निर्देश*   *- सभी स्कूलों में अध्ययनरत बच्चों के आधार सत्यापन का कार्य प्राथमिकता…

    Read more

    डीएमएफ अंतर्गत जिला अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति

    राजनांदगांव 30 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिला खनिज न्यास मद (डीएमएफ) अंतर्गत जिले के शासकीय चिकित्सालयों में संविदा स्त्री रोग विशेषज्ञ की भर्ती के लिए कुल 3 आवेदन प्राप्त…

    Read more

    NATIONAL

    श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर कोलकाता आयेंगे अमित शाह, जनसंघ के संस्थापक की प्रतिमा का करेंगे शिलान्यास

    श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर कोलकाता आयेंगे अमित शाह, जनसंघ के संस्थापक की प्रतिमा का करेंगे शिलान्यास

    मुरादाबाद को सीएम योगी ने दी 365 करोड़ की सौगात, बोले-समाजवादी पार्टी की सोच बाबरी वाली

    मुरादाबाद को सीएम योगी ने दी 365 करोड़ की सौगात, बोले-समाजवादी पार्टी की सोच बाबरी वाली

    भरत भूषण तिवारी की हत्या के विरोध में विप्र परिवार रायगढ़ की शोकसभा, न्यायिक जांच की उठी मांग

    भरत भूषण तिवारी की हत्या के विरोध में विप्र परिवार रायगढ़ की शोकसभा, न्यायिक जांच की उठी मांग

    राम मंदिर फंड विवाद : सुप्रीम कोर्ट ने किया तत्काल सुनवाई से इनकार, कहा- आसमान नहीं टूट पड़ेगा…इतनी क्या जल्दी है

    राम मंदिर फंड विवाद : सुप्रीम कोर्ट ने किया तत्काल सुनवाई से इनकार, कहा- आसमान नहीं टूट पड़ेगा…इतनी क्या जल्दी है

    1 जुलाई से बदल रहे रसोई गैस के नियम, बंगाल में भी इन ग्राहकों का कट जायेगा कनेक्शन

    1 जुलाई से बदल रहे रसोई गैस के नियम, बंगाल में भी इन ग्राहकों का कट जायेगा कनेक्शन

    1 जुलाई से पेट्रोल-डीजल की बिक्री पर लगी पाबंदियां खत्म: आम लोगों और उद्योगों को राहत

    1 जुलाई से पेट्रोल-डीजल की बिक्री पर लगी पाबंदियां खत्म: आम लोगों और उद्योगों को राहत