Ro no D15139/23

सुशासन तिहार का शुभारंभरू खूंटीटोली में जनभागीदारी से किया गया स्वच्छता श्रमदान जल संचय के 5 प्रतिशत मॉडल का किया गया निर्माण गांव में सामूहिक प्रयास से स्वच्छता एवं जल संरक्षण की पहल

जशपुरनगर 05 मई 2026/ कलेक्टर  रोहित व्यास के मार्गदर्शन में सुशासन तिहार के अंतर्गत आज ग्राम पंचायत खूंटीटोली में सामूहिक श्रमदान कर स्वच्छता एवं जल संरक्षण का सशक्त संदेश दिया गया। इस दौरान गांव के विभिन्न स्थानों में साफ सफाई कर स्वच्छता अभियान चलाया गया। जनप्रतिनिधियों की भागीदारी से श्रमदान कर गांव को स्वच्छ रखने निश्चय किया गया। साथ ही “जल संचय जनभागीदारी 2.0” के तहत 5 प्रतिशत मॉडल का निर्माण किया गया, जो ग्रामीण क्षेत्रों में जल संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। कार्यक्रम में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने मिलकर श्रमदान किया तथा स्वच्छता और जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर स्थानीय जनपद सदस्य श्री खगेश्वर साय, सरपंच, पंचगण एवं विकासखंड के अधिकारी उपस्थित रहे और सक्रिय भागीदारी निभाई।
इस मौके पर भूमि में 5 प्रतिशत मॉडल निर्माण कर उसकी उपयोगिता पर भी विस्तार से जानकारी दी गई। बताया गया कि इस मॉडल के तहत किसान अपने खेत या भूमि के कुल क्षेत्रफल के लगभग 5 प्रतिशत हिस्से में, खेत के किसी कोने में सीढ़ीनुमा गड्ढे का निर्माण करते हैं। इस संरचना में वर्षा या अतिरिक्त पानी एकत्रित होकर सुरक्षित रहता है, जिससे जल का संचयन होता है। इससे न केवल जल संरक्षण होता है, बल्कि भूजल स्तर में वृद्धि और खेती की उत्पादकता बढ़ाने में भी सहायता मिलती है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामीणों को यह भी बताया गया कि छोटे-छोटे प्रयासों से जल संकट जैसी बड़ी समस्या का समाधान संभव है। सामुदायिक सहभागिता से ऐसे मॉडल को अपनाकर गांव को जल समृद्ध बनाया जा सकता है।

  • Related Posts

    केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिले में तीन दिवसीय वृहद पंजीकरण शिविर आयोजित

    रायपुर, 17 जून 2026/ प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिले में राजस्व अनुभाग स्तर पर 18 से 20 जून…

    Read more

    बच्चों के चेहरों पर मुस्कान, कर्मचारियों का जन्मदिन बना यादगार – “प्रोजेक्ट आओ बाँटें खुशियाँ” के तहत शासकीय कर्मचारी बच्चों संग साझा कर रहे हैं खुशियाँ

      रायपुर, 17 जून 2026/ जिले में शासकीय कर्मचारियों के जन्मदिन अब केवल व्यक्तिगत आयोजन नहीं रह गए हैं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम बनते जा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री…

    Read more

    NATIONAL

    18 जून की टॉप 20 खबरें: ट्रंप का ऐलान- भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका देगा जवाब, राज्यसभा चुनाव आज, वनडे सीरीज भी इंडिया के नाम

    18 जून की टॉप 20 खबरें: ट्रंप का ऐलान- भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका देगा जवाब, राज्यसभा चुनाव आज, वनडे सीरीज भी इंडिया के नाम

    ईरान-अमेरिका में हुआ 14 पॉइंट समझौता, ट्रंप-पेजेश्कियान ने किए साइन, जानें किन-किन बातों पर बनी सहमति

    ईरान-अमेरिका में हुआ 14 पॉइंट समझौता, ट्रंप-पेजेश्कियान ने किए साइन, जानें किन-किन बातों पर बनी सहमति

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग