Ro no D15139/23

धमतरी जिले में धान उपार्जन केंद्रों में कांटा-बांट की पूजा के साथ धान खरीदी का शुभारंभ

धमतरी । पूरे छत्तीसगढ़ सहित धमतरी ज़िले में आज परंपरा अनुसार खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए धान उपार्जन कार्य का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ। जिले के उपार्जन केंद्रों में प्रातः से ही किसानों की आवाजाही शुरू हो गई थी। सेंटरों में स्थापित कांटा-बांट की पूजा कर धान खरीदी प्रक्रिया को औपचारिक रूप से प्रारंभ किया गया।

संबलपुर धान उपार्जन केंद्र में महापौर श्री रामू रोहरा ने विधिवत पूजा-अर्चना कर धान खरीदी का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, कृषि विभाग के अधिकारियों, सहकारिता समिति के सदस्यों एवं स्थानीय ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

जिले के अन्य उपार्जन केंद्रों—भटगांव, सोरम, करहीबाहरा, रूद्री सहित अनेक समितियों में भी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने परंपरागत विधि से पूजा-अर्चना कर खरीदी प्रक्रिया की शुरुआत की।

प्रशासन द्वारा किसानों की सुविधा हेतु सभी व्यवस्थाएँ पूर्व से ही सुनिश्चित की गई हैं। तौल-प्रक्रिया, बारदाना उपलब्धता, परिवहन व्यवस्था तथा किसान पंजीयन से संबंधित सभी तैयारियों की समीक्षा कर सुचारू खरीदी के निर्देश दिए गए हैं।

जिले में धान उपार्जन का यह शुभारंभ किसानों के बीच उत्साह का माहौल लेकर आया है और प्रशासन ने आश्वस्त किया है कि खरीदी प्रक्रिया निर्बाध एवं पारदर्शी रूप से संचालित होगी।

  • Related Posts

    हायर सेकेण्डरी हिन्दी पुनः परीक्षा हेतु केंद्राध्यक्षों को दिया गया प्रशिक्षण, 10 अप्रैल को होगी परीक्षा 71 परीक्षा केंद्रों के अधिकारियों की बैठक, कड़ी निगरानी और त्रुटिरहित परीक्षा संचालन के निर्देश

      अम्बिकापुर 06 अप्रैल 2026/  छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा संचालित हायर सेकेण्डरी मुख्य परीक्षा 2026 के हिन्दी विषय की पुनः परीक्षा 10 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी। इस संबंध…

    Read more

    मुख्यमंत्री श्री साय ने जशपुर सर्किट हाउस में मातृत्व वन का किया लोकार्पण एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ा जनभावना और पर्यावरण संरक्षण का संदेश लगभग 2 एकड़ क्षेत्र में 400 से अधिक पौधे रोपित

      जशपुरनगर 28 मार्च 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, वनमण्डल जशपुर द्वारा विकसित मातृत्व वन का आज मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने जशपुर स्थित सर्किट हाउस परिसर में…

    Read more

    NATIONAL

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….