Ro no D15139/23

आईएनएस इम्फाल ने राष्ट्रीय दिवस समारोह के लिए पोर्ट लुईस की यात्रा पूरी की

नई दिल्ली । आईएनएस इम्फाल ने मॉरीशस की अपनी बंदरगाह यात्रा पूरी कर ली है और वह 14 मार्च, 2025 को पोर्ट लुईस से रवाना हो गया है। यह जहाज 57वें मॉरीशस राष्ट्रीय दिवस समारोह में भाग लेने के लिए मॉरीशस पहुंचा था। आईएनएस इम्फाल ने एक मार्चिंग टुकड़ी, भारतीय नौसेना बैंड और दो एमएच 60आर हेलीकॉप्टरों के फ्लाईपास्ट के साथ भारत का प्रतिनिधित्व किया। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी इस शानदार परेड के मुख्य अतिथि थे।
आईएनएस इम्फाल ने बंदरगाह यात्रा के दौरान, दोनों देशों के बीच विस्तारित संबंधों को और सशक्त करने के लिए कई व्यावसायिक बातचीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेल स्पर्धाएं और सामुदायिक आउटरीच गतिविधियों का भी आयोजन किया।
मॉरीशस राष्ट्रीय तट रक्षक (एनसीजी) कार्मिकों के लिए बंदरगाह और समुद्र की निगरानी, ​​वीबीएसएस (विजिट, बोर्ड, सर्च एंड सीजर), बल संरक्षण, जहाज पर हेलीकॉप्टर संचालन, अग्निशमन व क्षति नियंत्रण के व्यावहारिक पहलुओं पर जहाज पर प्रशिक्षण कैप्सूल आयोजित किए गए।
जहाज के चालक दल द्वारा गयासिंह आश्रम में बुजुर्गों के लिए एक चिकित्सा शिविर भी आयोजित किया गया।
यह जहाज मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर 12 मार्च को जनता के लिए उपलब्ध कराया गया और 1,300 से अधिक आगंतुक इसमें शामिल हुए।
जहाज के चालक दल ने मॉरीशस पुलिस और एनसीजी मुख्यालय सहित पोर्ट लुईस में प्रमुख सुरक्षा प्रतिष्ठानों का दौरा किया।
जहाज के कमांडिंग ऑफिसर कैप्टन कमल के. चौधरी ने मॉरीशस सरकार और मॉरीशस पुलिस बल (एमपीएफ) के प्रमुख गणमान्य व्यक्तियों एवं उच्च पदस्थ अधिकारियों से मुलाकात की।
जहाज पर भारतीय उच्चायोग के साथ डेक पर एक स्वागत समारोह आयोजित किया गया, जिसमें मॉरीशस के वरिष्ठ मंत्रियों और अधिकारियों तथा स्थानीय राजनयिक दल के सदस्यों ने भाग लिया।
आईएनएस इम्फाल की इस ऐतिहासिक यात्रा ने दोनों देशों के बीच मजबूत द्विपक्षीय संबंधों को नई गति प्रदान की और हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री चुनौतियों से निपटने के लिए ‘प्रथम प्रतिक्रियाकर्ता’ व ‘पसंदीदा सुरक्षा साझेदार’ के रूप में तेजी से कार्य करने की भारत की प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

  • Related Posts

    Parliament Session Live : संसद में आज अमित शाह लाएंगे जन्म-मृत्यु पंजीकरण से जुड़ा नया बिल

    संसद के मानसून सत्र के दौरान आज लोकसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जन्म और मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) विधेयक पेश करेंगे. इसके अलावा सदन में कई अन्य महत्वपूर्ण विधेयकों…

    Read more

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    संसद में शुरू हुई NDA की ‘मंगल मिलन’ बैठक, पीएम मोदी समेत कई बड़े नेता मौजूद एनडीए संसदीय दल की साप्ताहिक ‘मंगल मिलन’ बैठक संसद परिसर में शुरू हो गई…

    Read more

    NATIONAL

    Parliament Session Live : संसद में आज अमित शाह लाएंगे जन्म-मृत्यु पंजीकरण से जुड़ा नया बिल

    Parliament Session Live : संसद में आज अमित शाह लाएंगे जन्म-मृत्यु पंजीकरण से जुड़ा नया बिल

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए