Ro no D15139/23

जिले में संचालित विकास कार्यो की गहन समीक्षा करते हुए आवश्यक प्रगति लाने के निर्देश

कलेक्टर   संबित मिश्रा ने साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में जिले में संचालित समस्त विकास कार्यो की गहन समीक्षा करते हुए आवश्यक प्रगति लाने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने सर्वप्रथम निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण
 SIR कार्यो की समीक्षा करते हुए अंतिम तिथि में हुई वृद्धि के बारे में बताते हुऐ कहा कि अब 4 दिसम्बर के स्थान पर 11 दिसम्बर तक तिथि बढ़ा दी गई। अतः अंतिम तिथि से पूर्व शतप्रतिशत कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। धान खरीदी को मद्देनजर रखते हुए बारदाना की उपलब्धता, टोकन सहित धान की खरीदी के बारे में जानकारी लेते हुऐ सुचारू रूप से खरीदी व्यवस्था जारी रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिले में संचालित समस्त विकास कार्यो अद्योसंरचना निर्माण सड़क, बिजली, पानी, स्कूल, आंगनबाड़ी, भवनों के निर्माण कार्यो में गुणवत्तापूर्ण और समय-सीमा में कार्य संपादित करने को कहा।
नियद नेल्लानार क्षेत्रों में शतप्रतिशत सैचुरेशन कर शासकीय योजनाओं से ग्रामीणों को जोड़ने समस्त प्रकार के आवश्यक दस्तावेज सुगमतापूर्वक बनाने के निर्देश दिए। नक्सल पीड़ित परिवार, आत्मसमर्पित नक्सलियों के राशनकार्ड, आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जाति, जन्म प्रमाण पत्र, बैंक खाता की जानकारी ली।
मलेरियामुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में सीईओ जिला पंचायत   नम्रता चौबे, अपर कलेक्टर   भूपेन्द्र अग्रवाल, संयुक्त कलेक्टर   जागेश्वर कौशल सहित जिला स्तरीय वरिष्ठ अधिकारीगण समस्त अनुभाग के एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर, सीईओ जनपद पंचायत एवं सीएमओ नगरीय निकाय उपस्थित थे।

  • Related Posts

    विगत वर्षों की अपेक्षा जशपुर वन मंडल में हाथियों से जनहानि में कमी

      जशपुरनगर 12 अगस्त 2026 / वन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार वनमण्डल अंतर्गत वन परिक्षेत्र बगीचा के परिसर महादेवडांड के वन कक्ष क्रमांक आर. एफ-1259 में दिनांक 09.08.2026 को…

    Read more

    प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख अरूण पाण्डेय ने जशपुर के भैरवपहाड़ एवं पर्यावरण वाटिका का किया निरीक्षण

      जशपुरनगर 12 अगस्त 2026/ प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख छत्तीसगढ़   अरूण पाण्डेय, भा.व.से.ने विगत  जशपुर प्रवास के दौरान जशपुर वन मंडल के विभिन्न महत्वपूर्ण प्राकृतिक, धार्मिक एवं…

    Read more

    NATIONAL

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम