Ro no D15139/23

सही दवा-शुद्ध आहार अभियान के तहत कुनकुरी में खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण 06 नमूने जांच को भेजे’

जशपरनगर 12 मई 2026/ कलेक्टर  रोहित व्यास के निर्देशन में चल रहे ’“सही दवा-शुद्ध आहार-यही छत्तीसगढ़ का आधार”’ अभियान के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा कुनकुरी क्षेत्र में हाट-बाजार के कारण खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण किया गया।
खाद्य सुरक्षा विभाग ने किराना दुकानों, मौसमी फल व सब्जी विक्रेताओं, गन्ना रस-जूस विक्रेताओं, होटलों, ढाबा आदि का मौके पर निरीक्षण कर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों का पालन करने के निर्देश दिए।
व्यापारियों को हाइजीन, एक्सपायरी खाद्य पदार्थों की छटनी व नष्टीकरण, पीने के पानी का सुरक्षित संग्रहण, पेस्ट कंट्रोल, फूड हैंडलर्स का मेडिकल, खाद्य लाइसेंस’ आदि के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई। किराना और होलसेल प्रतिष्ठानों के निरीक्षण के दौरान गुणवत्ता व मिलावट की शंका पर 6 खाद्य नमूने संकलित कर जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गए। इनमें ऑरेंज स्क्वैश शरबत, चोको हेजेल नट चॉकलेट, अमाजा मैंगो जूस ड्रिंक्स, आइस पंच कार्बाेनेट ड्रिंक्स, मम्पी पैकेज पानी बोतल और जुजु रोज केसर लॉलीपॉप शामिल थे। जांच परिणाम आने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण में मेन रोड व बस स्टैण्ड कुनकुरी पर स्थित लित कुमार अग्रवाल गल्ला दुकान, आर्या स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट, रामजी होटल और नास्ता सेंटर, महेश ढाबा, कुमार किराना स्टोर, जैन ट्रेडर्स’ सहित अन्य प्रतिष्ठानों को खाद्य व्यवसाय संबंधी दिशा-निर्देश दिए गए।           खाद्य सुरक्षा विभाग ने बताया कि जल्द ही कुनकुरी व आसपास के खाद्य कारोबारियों के लिए जागरूकता एवं खाद्य लाइसेंस शिविर सह कार्यशाला आयोजित की जाएगी। विभाग जिले में आमजन को ’शुद्ध, साफ, सुरक्षित व गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ’ उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्रवाई व जन जागरूकता अभियान चला रहा है।
  • Related Posts

    पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा अमरकंटक में कबीरधाम जिले के कांवड़ियों हेतु निःशुल्क भोजन और विश्राम की सुविधा, सावन के प्रथम दिन 400 कांवड़ियों का हुआ आगमन

    *जलेश्वर महादेव डोंगरिया में प्रतिदिन भंडारा और गोपालपुर में कांवड़ियों के विश्राम की सुविधा, अमरकंटक में प्रथम दिन 400 से अधिक कांवड़ियों का हुआ आगमन*   30 जुलाई से सावन…

    Read more

    प्रभारी मंत्री गजेन्द्र यादव ने ग्राम अऊरदा सहित विभिन्न गांवों में विकास कार्यों का किया भूमिपूजन एवं लोकार्पण

    राजनांदगांव 30 जुलाई 2026। स्कूल शिक्षा एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री गजेन्द्र यादव आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम अऊरदा में आयोजित विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम…

    Read more

    NATIONAL

    राहुल के ‘फायरिंग आदेश’ वाले आरोप पर CJP का समर्थन, प्रवक्ता सौरभ दास ने मांगा अमित शाह से जवाब

    राहुल के ‘फायरिंग आदेश’ वाले आरोप पर CJP का समर्थन, प्रवक्ता सौरभ दास ने मांगा अमित शाह से जवाब

    Parliament Session Live : संसद में आज अमित शाह लाएंगे जन्म-मृत्यु पंजीकरण से जुड़ा नया बिल

    Parliament Session Live : संसद में आज अमित शाह लाएंगे जन्म-मृत्यु पंजीकरण से जुड़ा नया बिल

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,