Ro no D15139/23

झारखंड निकाय चुनाव : रांची की जनता का मूड समझना मुश्किल, पिछले चुनाव में 50 फीसदी पार्षदों की हुई थी छुट्टी

Jharkhand Municipal Election 2026, रांची : झारखंड में नगर निकाय चुनाव को लेकर नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. जैसे-जैसे मतदान की तिथि नजदीक आ रही है, प्रत्याशियों का प्रचार अभियान तेज होता जा रहा है. रांची नगर निगम के पिछले चुनावी नतीजों पर नजर डालें, तो वर्ष 2018 के चुनाव में मैदान में उतरे लगभग आधे पार्षदों को हार का सामना करना पड़ा था. हालांकि, 21 पार्षद ऐसे भी रहे जिन पर जनता ने दोबारा भरोसा जताया था. इनमें 13 ने दूसरी और आठ ने तीसरी बार जीत दर्ज की थी. रांची नगर निगम में कुल 53 वार्ड हैं.

2013 में जीतने वाले आधे पार्षद नहीं जीत सके थे चुनाव

21 के अलावा जो पार्षद चुनाव लड़ रहे थे, उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में देखा जाये तो वर्ष 2013 में जीतने वाले आधे पार्षद फिर चुनाव नहीं जीत सके थे. वर्ष 2018 के निकाय चुनाव में पार्षद चुने गये कई प्रत्याशी इस चुनाव में फिर से किस्मत आजमा रहे हैं. इस बार वार्डों के आरक्षण में बदलाव के कारण पिछले चुनाव में जीत दर्ज करने वाले कुछ पार्षद खुद चुनाव नहीं लड़ पा रहे हैं. ऐसे पार्षदों की पत्नी चुनाव लड़ रही हैं. वहीं कुछ पार्षद ऐसे भी हैं जिन्होंने अपना वार्ड बदलकर चुनावी मैदान में उतरने का फैसला किया है.

आठ दिग्गजों ने लगायी थी जीत की हैट्रिक

पिछले चुनाव में जीत दर्ज करने वाले छह पार्षद ऐसे थे जिन्होंने राज्य गठन के बाद हुए सभी चुनावों में जीत दर्ज की थी. राज्य गठन के बाद वर्ष 2018 तक तीन निगम चुनाव हुए हैं. रांची नगर निगम के वार्ड संख्या चार, सात, 16, 23, 27, 31, 36 और 41 के पार्षद ने लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की थी. इसके अलावा नगर निगम के 13 वार्ड पार्षद को वर्ष 2018 के चुनाव में लगातार दूसरी बार जीत मिली थी. इन पार्षदों पर जनता ने वर्ष 2013 के चुनाव में भी भरोसा जताया था.

  • Related Posts

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महान समाज सुधारक महात्मा फुले का जीवन नैतिक साहस, आत्म चिंतन और समाज के हित के लिए अटूट समर्पण का प्रेरक उदाहरण है. महात्मा फुले को केवल उनकी संस्थाओं या…

    Read more

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    Bihar Politics: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने के बाद अब राज्य में नए सीएम को लेकर चर्चा और भी तेज हो गई है. शुक्रवार को शपथ ग्रहण…

    Read more

    NATIONAL

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब